फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   Woman had hit bike rider couple, now case

Ambala News: महिला ने मारी थी बाइक सवार दंपती को टक्कर, अब केस

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 03 May 2023 12:47 AM IST
विज्ञापन
Woman had hit bike rider couple, now case
अंबाला। गलत दिशा में गाड़ी चलाते हुए बाइक सवार दंपती को टक्कर मारने के मामले में पुलिस ने एक साल बाद केस दर्ज किया है। घायल प्रकाश सिंह का आरोप था कि हादसे में घायल होने के बाद उपचार पर करीब पांच लाख रुपये खर्च हुए। तभी से जांच अधिकारी मामले को दबाता आ रहा था। एसपी को शिकायत के बाद अब नग्गल थाने में आरोपी कार चालक महिला शिल्पा के खिलाफ पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया।
विज्ञापन

कुरुक्षेत्र के गांव झिवरेहड़ी निवासी प्रकाश सिंह ने बताया कि वह खेतीबाड़ी का काम करता है। 11 मई 22 को वह अपनी पत्नी रोशनी देवी के साथ बाइक पर गांव झीवरेहड़ी से राम नगर पंजाब शंभू बेरियर के पास जा रहे थे। नग्गल के पास जीटी रोड पर गलत दिशा में आ रही कार ने टक्कर मार दी। कार नग्गल निवासी महिला शिल्पा चला रही थी।
विज्ञापन

पत्नी और वह खुद गंभीर रूप से घायल हो गए थे। आनन-फानन में कार सवार महिला ही उसे सीएचसी चौड़मस्तपुर ले गई थी। हादसे में वह गंभीर रूप से घायल हो गया था और पत्नी ने मेडिकल करवाने के बाद पुलिस को शिकायत दी लेकिन मामला दर्ज नहीं हुआ। बाद में बेटा उपचार के लिए उसे कुरुक्षेत्र के एक निजी अस्पताल में ले गया और वहां पर उसे आईसीयू में रखा गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

शिकायतकर्ता ने आरोप लगाया कि 12 मई 2022 को बेटे के पास जांच अधिकारी गोपाल का फोन आया और फैसले के लिए दबाव बनाने लगा। हादसे में पत्नी के घुटने का लिगामेंट टूट गए और पैर की उंगली में फ्रेक्चर व टांगों में चोटें आई थी। जांच अधिकारी ने उस समय बेटे से खाली कागज पर हस्ताक्षर करवाकर समझौता करवा दिया और हादसे वाले पार्टी से दो दिन का अस्पताल का खर्च दिलवा दिया। बाद में मौखिक तौर पर उपचार का खर्च देने की बात कहीं। ऐसे में बाद में वो खर्च नहीं दिया और पुलिस का जांच अधिकारी मामले को इधर-उधर घुमाता रहा। आखिर में पुलिस ने करीब एक साल बाद कार चालक पर मुकदमा दर्ज किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed