फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   Woman going to her maternal home with brother-in-law dies in road accident

देवर संग बाइक पर मायके जा रही भाभी की सड़क हादसे में मौत

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 19 Jun 2022 01:51 AM IST
विज्ञापन
Woman going to her maternal home with brother-in-law dies in road accident
शहजादपुर नेशनल हाईवे पंचकूला-यमुनानगर मार्ग स्थित गांव सौतली चौक के पास तेज रफ्तार कार ने सड़क किनारे खड़ी बाइक को अपनी चपेट में ले लिया। बताया जाता है कि महिला अपने देवर संग मायके जा रही थी। हादसे के बाद दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। आनन-फानन में उन्हें उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया तो डॉक्टरों ने भाभी को मृत घोषित कर दिया जबकि देवर को गंभीर चोटें आई। मृतका की पहचान खड़ग मगौली थाना सेक्टर-7 पंचकूला निवासी गुरप्रीत कौर पत्नी सुरजीत सिंह के रूप में हुई है। पुलिस ने गाड़ी नंबर के आधार पर चालक के खिलाफ केस दर्ज किया है। प्रदीप सिंह ने बताया कि उसकी भाभी गुरप्रीत कौर के मोसेरे भाई की शाहाबाद में शादी थी। वह एक दिन पहले ही वापस अपने घर पंचकूला पहुंची थी। शुक्रवार शाम को बाइक पर अपनी भाभी को मायके छोड़ने के लिए अंबाला के गांव बधौली जा रहा था। गांव सौतली चौक के पास थोड़ा आराम करने के लिए बाइक को साइड में रोका तो पीछे से तेज रफ्तार कार चालक ने उनकी बाइक को सीधी टक्कर मार दी। इस सड़क हादसे में गुरप्रीत कौर के सिर में गंभीर चोटें आई, जबकि प्रदीप की टांग और बाजू में फैक्चर आया। इसी बीच आरोपी कार चालक मौके से फरार हो गया। फोन करने के बाद गुरप्रीत का भाई गुलाब मौके पर पहुंचा। दोनों को सीएचसी शहजादपुर लाया गया। प्रदीप को प्राथमिक उपचार के बाद छावनी के नागरिक अस्पताल रेफर कर दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed