फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   Woman dies, family says she died due to harassment by bullies

Ambala News: महिला की मौत, परिजन बोले- दबंगों की प्रताड़ना से गई जान

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 24 May 2026 01:14 AM IST
विज्ञापन
Woman dies, family says she died due to harassment by bullies
मृतका रेखा रानी
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


नारायणगढ़। थाना नारायणगढ़ के गांव बाल्टी में शुक्रवार को महिला रेखा देवी की संदिग्ध हालात में मौत हो गई। परिजनों का आरोप है कि दबंगों की प्रताड़ना और धमकी के कारण महिला की मौत हुई है। आरोप है कि पड़ोस में रहने वाले दो दबंगों ने महिला के घर के सामने आकर न केवल अभद्रता की बल्कि जातिसूचक शब्द कहते हुए मकान गिराने और परिवार को जान से मारने की धमकी दी। इससे महिला सदमे में आ गई और बेहोश होकर जमीन पर गिर पड़ी जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई।
परिजनों का यह भी आरोप है कि शुक्रवार को उन्हें महुआखेड़ी पुलिस चौकी भेज दिया था। जब मामला दर्ज नहीं हुआ तो वे नारायणगढ़ थाने आए। शनिवार को पुलिस ने दोनों नामजद आरोपियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली है। आरोपियों के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता में गैर इरादतन हत्या की धारा 105 और अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति (अत्याचार निवारण) अधिनियम की धारा 3(1) के तहत प्राथमिकी दर्ज की है।
विज्ञापन




परिजन बोले- बेटी है चश्मदीद

पुलिस को दी गई शिकायत में गांव बाल्टी निवासी अमरजीत ने बताया कि शुक्रवार की सुबह करीब 10 से 11 बजे के बीच उनके ही गांव के सुरेंद्र और पूर्ण चन्द उनके घर के सामने आए। दोनों ने अमरजीत की पत्नी रेखा देवी को गालियां दीं और धमकी दी कि वे उनका मकान गिरा देंगे तथा उसके पति को जान से मार डालेंगे। शिकायतकर्ता का कहना है कि इससे पहले भी आरोपी उनके परिवार के साथ झगड़ा कर चुके थे जिसे लेकर गांव में पंचायत भी हुई थी। परिजन का कहना है कि घटना की चश्मदीद मृतका की बेटी मुस्कान है। नारायणगढ़ सिविल अस्पताल में मृतका के शव का पोस्टमार्टम कराया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन




शिकायत के आधार पर गैर इरादतन हत्या व अन्य धारा में प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। उच्चाधिकारियों को सूचित कर दिया गया है। आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए दबिश दी जा रही है। ललित कुमार, थाना प्रभारी, नारायणगढ़

मृतका रेखा रानी

मृतका रेखा रानी

मृतका रेखा रानी

मृतका रेखा रानी

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed