फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   woman died in suspicious circumstances

संदिग्ध हालत में महिला की मौत

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 21 May 2021 02:13 AM IST
विज्ञापन
woman died in suspicious circumstances
छावनी के हाउसिंग बोर्ड चौकी क्षेत्र स्थित डेहा कॉलोनी में एक महिला की संदिग्ध हालात में मौत हो गई। उसका पति महिला को खून से लथपथ हालत में लेकर छावनी के नागरिक अस्पताल पहुंचा तो डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। अस्पताल में भी पति अनिल ने 32 वर्षीय पत्नी सपना की हत्या का आरोप अपने ही बड़े भाई पर लगाया है।
विज्ञापन

पति का कहना था कि करीब 10 साल पहले हत्या करने वाले भाई ने मेरे हाथ की तीन उंगलियां काट दी थी और अब पत्नी के सिर पर गंडासी मारकर हत्या कर दी। सूचना मिलते ही रजमेंट सहित हाउसिंग बोर्ड चौकी से भारी पुलिस बल मौके पर पहुंचा। हालांकि अस्पताल में ही अनिल की मां शकुंतला ने बड़े बेटे पर लगे हत्या के आरोप को नकारते हुए उसे महज एक हादसा करार दिया। रजमेंट चौकी प्रभारी खुशपाल का कहना था कि यह जांच का विषय है कि महिला की मौत हादसा या हत्या। शव को मोर्चरी में रखवा दिया है और शुक्रवार को पोस्टमार्टम व कागजी कार्रवाई के बाद शव परिजनों को सौंपा जाएगा। उधर, शव पोस्टमार्टम में रखने के लिए रेपिड टेस्ट किया गया तो वह निगेटिव आया।
विज्ञापन

--------------
यह हुआ था घटनाक्रम
पति अनिल का कहना था कि वह कबाड़ी का काम करता है। एक बेटी और तीन बेटे है। यहां तक कि साली के चार बच्चे भी उसी के पास रहते हैं। वह अपनी पत्नी सपना व बच्चों के साथ घर पर था कि अचानक बच्चों-बच्चों की लड़ाई में बड़ा भाई आ गया। देखते ही देखते उसने ईंटें मारनी शुरू कर दी। एक ईंट मेरे सिर में भी लगी और खून बहने लगा। पत्नी सपना ने विरोध किया तो भाई ने पहले ईंट मारी और बाद में गंडासी लेकर उसके सिर पर वार किया और फरार हो गया। वह खून से लथपथ हालत में पत्नी को अस्पताल लेकर पहुंचा जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

---------------
अभी मामले की जांच की जा रही है। जांच के बाद ही यह पता चलेगा कि यह हत्या है या हादसा। अभी कुछ भी कहना जल्दबाजी होगा।
खुशपाल, रजमेंट चौकी प्रभारी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed