फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   Woman delivered in auto outside civil hospital emergency

Ambala News: नागरिक अस्पताल की इमरजेंसी के बाहर ऑटो में हुई महिला की डिलीवरी

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 01 Sep 2023 02:54 AM IST
विज्ञापन
Woman delivered in auto outside civil hospital emergency
अंबाला। छावनी नागरिक अस्पताल की इमरजेंसी के बाहर बुधवार की सुबह ऑटो में महिला ने बच्ची को जन्म दिया। सूचना पर प्रसूति विभाग की नर्सिंग ऑफिसर मौके पर पहुंचीं और डिलीवरी के बाद जच्चा-बच्चा को वार्ड में भर्ती कराया। विदित हो कि करीब एक माह पहले भी इमरजेंसी के बाहर एक महिला ने बच्चे को जन्म दिया था।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार, बुधवार की सुबह करीब चार बजे प्रसव पीड़ा उठने पर अंबाला कैंट सुंदर नगर निवासी महिला को उसका पति ऑटो में लेकर अस्पताल पहुंचा था। जैसे ही वे पार्किंग में पहुंचे तो अचानक दर्द बढ़ गया और ऑटों में ही डिलीवरी शुरू हो गई। सूचना पर पहुंची नर्सिंग ऑफिसर ने सकुशल प्रसव कराने के बाद जच्चा-बच्चा को अस्पताल में भर्ती कराया। नर्सिंग ऑफिसर ने बताया कि जच्चा-बच्चा दोनों पूरी तरह से स्वस्थ हैं और उन्हें वीरवार को छुट्टी मिल गई है। विदित हो कि करीब एक माह पहले भी इमरजेंसी के बाहर महिला ने बच्चे को जन्म दिया था। उस समय महिला को पीजीआई रेफर किया गया था, लेकिन महिला के साथ कोई परिजन न होने के कारण देरी हो गई और इमरजेंसी के बाहर थड़ी पर ही महिला ने बच्चे को जन्म दिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed