{"_id":"69a33f7c985291de1a08a5eb","slug":"woman-creates-ruckus-in-civil-hospital-police-had-to-be-called-ambala-news-c-36-1-sknl1017-159048-2026-03-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ambala News: नागरिक अस्पताल में महिला का हंगामा, बुलानी पड़ी पुलिस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ambala News: नागरिक अस्पताल में महिला का हंगामा, बुलानी पड़ी पुलिस
विज्ञापन
- सर्जन ओपीडी में किया अभद्र व्यवहार, पुलिस ने कहा- शिकायत आएगी तो करेंगे कार्रवाई
संवाद न्यूज एजेंसी
अंबाला। कैंट के नागरिक अस्पताल में नर्सिंग ऑफिसर व सिक्योरिटी गार्ड से मारपीट के बाद शनिवार को एक महिला ने सर्जन के साथ अभद्र व्यवहार किया। महिला सर्जन डॉ. रिधी ने महिला को इंतजार करने के लिए कहा। इतने में तैश में आई महिला ने उनके साथ अभद्र व्यवहार शुरू कर दिया। देखते ही देखते महिला ने ओपीडी में हंगामा किया। सर्जन ने मामले की सूचना डायल-112 को दी। महिला को अस्पताल की चौकी में लाया गया, जहां मामला शांत हुआ। रजिमेंट चौकी प्रभारी सुखबीर का कहना है कि उनके पास लिखित में शिकायत आती है तो कार्रवाई की जाएगी।
दो नर्सिंग ऑफिसर व गार्ड से मारपीट में मां, बेटी व युवक नामजद
अस्पताल की ओपीडी के बाहर दो नर्सिंग ऑफिसर मिनाक्षी व मनप्रीत सहित सुरक्षा गार्ड जसप्रीत से मारपीट के मामले में पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर ली। यह कार्रवाई अंबाला कैंट थाना पुलिस ने मनप्रीत की तहरीर पर की। हमला करने वाली महिला सुनीता, उनकी बेटी निशा सहित एक युवक लवप्रीत पर लोक सेवक को स्वेच्छा से चोट पहुंचाना धारा 121(1), लोक सेवा पर हमला धारा 132, एक ही अपराध को कई लोगों द्वारा किया जाना धारा 3(5) व आपराधिक धमकी धारा 351(2) के तहत कार्रवाई की गई।
झगड़ा करने से रोकना चाहा तो छात्रा ने दी थी धमकी
मनप्रीत कौर ने बताया कि वह कैंट के नागरिक अस्पताल में नर्सिंग आफिसर के पद पर कार्यरत हैं। 26 फरवरी को छात्रा निशा अपनी सहपाठियों के साथ नर्सिंग स्टेशन पर झगड़ा कर रही थी। वह अपनी सहकर्मी मिनाक्षी के साथ जाकर उन्हें रोकने लगी तो निशा ने थप्पड़ मारने की धमकी दी। निशा ने कहा कि मैं किसी के बाप से नहीं डरती, इस पूरे मामले की जानकारी हमने अपने सीनियर को लिखित रूप में दी थी। आरोप लगाया कि इस दौरान निशा ने बाहर से लड़कों को बुलाकर धमकी भी दी। शुक्रवार को डॉ. सुनील के द्वारा सुनवाई की जानी थी कि अचानक निशा की मां सुनीता ने मिनाक्षी व उसके साथ मारपीट शुरू कर दी। निशा एक युवक को लेकर भी आई थी।