फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   Woman arrested on charges of child theft, handed over to police

Ambala News: बच्चा चोरी के आरोप में महिला, काबू, पुलिस को सौंपी

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 24 Jul 2025 02:05 AM IST
विज्ञापन
Woman arrested on charges of child theft, handed over to police
अंबाला। छावनी के सरकारी कॉलेज के पास झुग्गी-झोपड़ी में रहने वाले लोगों ने बुधवार की सुबह हंगामा कर दिया। उन्होंने एक महिला को बच्चा चोरी करने के आरोप में पकड़ लिया और उसे पुलिस के सुपुर्द कर दिया। महिला अनीता ने बताया कि वो राजस्थान की रहने वाली है, उसके पति ने 10 हजार रुपये लेकर यहां से उठाए बच्चे को जालंधर में बेच दिया था, उसने बताया कि वो पहले बच्चे को हरिद्वार, पटियाला और अन्य कुछ स्थानों पर भी ले गई थी। हालांकि पुलिस इस मामले में अपने स्तर पर जांच कर रही है क्योंकि महिला मानसिक रूप से दिव्यांग बताई गई है।
विज्ञापन



यह था मामला
बच्चे के पिता सोन चिरईया ने बताया कि उनका 9 वर्षीय बेटा 29 जून की सुबह लगभग सात बजे शौच के लिए गया था, उसे काफी ढूंढा, लेकिन वो नहीं मिला। इस संबंध में अंबाला छावनी के सदर थाने में मामला दर्ज किया गया है, वहीं झुग्गी-झोपड़ी में रहने वाले लोगाें ने बताया कि यह महिला मंगलवार रात को भी तांक-झांक कर रही थी, उसे पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया था, लेकिन बुधवार सुबह फिर वो यहां पहुंच गई। उधर, इस संबंध में सदर थाना प्रभारी का कहना है कि बच्चे की गुमशुदगी की रिपोर्ट 30 जून को दर्ज कर ली गई थी। बच्चे की तलाश में लगातार दबिश दी जा रही है। काबू की गई महिला दिव्यांग बताई जा रही है जो लगातार बयान बदल रही है, उसकी मानसिक स्थिति भी ठीक नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed