फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   With father's encouragement the son became a national football champion

Ambala News: ब्राह्मण माजरा में जल्द बनेगा डेयरी फार्म

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 17 Nov 2024 03:08 AM IST
विज्ञापन
With father's encouragement the son became a national football champion
अंबाला। ब्राह्मण माजरा गांव की लगभग 21 एकड़ जमीन पर आधुनिक डेयरी काॅम्पलेक्स के निर्माण के लिए प्रक्रिया आरंभ हो गई है। नगर परिषद की ओर से नियुक्त किए सलाहकार ने डेयरी कॉम्पलेक्स के लिए कार्रवाई शुरु कर दी है, जल्द ही इसकी विस्तृत रिपोर्ट विभागीय अधिकारियों को सौंप दी जाएगी और फिर इसे मुख्यालय पर प्रस्तुत किया जाएगा और हरी झंडी मिलते ही तुरंत प्रभाव से काम शुरु कर दिया जाएगा।
विज्ञापन

दरअसल अंबाला छावनी क्षेत्र में अलग-अलग स्थानों पर लगभग 300 के करीब डेयरियां बसी हैं जोकि एक ही जगह पर शिफ्ट की जाएंगी। इस डेयरी काॅम्पलेक्स में ग्वालों को कई प्रकार की सुविधाएं मिलेंगी। इस योजना के सिरे चढ़ने से छावनी क्षेत्र के वासियों की बरसों पुरानी मांग पूरी हो जाएगी और डेयरियों के कारण फैलने वाली गंदगी से भी निजात मिल जाएगी।
विज्ञापन

अस्पताल की मिलेगी सुविधा
डेयरी कॉम्पलेक्स में पशुओं के रखरखाव का उचित प्रबंध किया जाएगा। यहां साफ-सफाई के लिए कर्मचारी तैनात किए जाएंगे। गोबर के निस्तारण के लिए गैस प्लांट भी लगाया जाएगा। इसके अलावा पशुओं के उपचार की सुविधा भी डेयरी कॉम्पलेक्स में उपलब्ध करवाई जाएगी। पशुओं को यहां पर निशुल्क उपचार मिलेगा। इस सुविधा के तहत डेयरी कॉम्पलेक्स में पशु अस्पताल भी स्थापित किया जाएगा। यहां 24 घंटे डॉक्टरों और कर्मचारी तैनात रहेंगे। प्राप्त जानकारी अनुसार यहां एक समय मेंं पांच हजार से ज्यादा पशुओं को रखने की सुविधा होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

ग्वालों के लिए होंगे विश्राम गृह
डेयरी कॉम्पलेक्स में पशुओं के साथ-साथ ग्वालों को भी सुविधा मिलेगी। उनके विश्राम के लिए अलग से हॉल व कमरे बनाए जाएंगे। इसमें शौचालय सहित पीने के पानी एवं अन्य कई सुविधाएं होंगी। गौरतलब है कि जनवरी में नगर परिषद ने विशेषज्ञों की मदद से डेयरी काॅम्प्लेक्स का थ्री-डी मॉडल तैयार किया था जोकि कैबिनेट मंत्री अनिल विज को भी दिखाया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed