{"_id":"612948688ebc3e79fe2622e7","slug":"wire-theft-from-tube-wells-of-more-than-20-farmers-ambala-news-knl813290102","type":"story","status":"publish","title_hn":"20 से ज्यादा किसानों के नलकूपों से तार चोरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
20 से ज्यादा किसानों के नलकूपों से तार चोरी
विज्ञापन
थाना शहजादपुर में पहुंचे किसान जानकारी देते हुए।
- फोटो : Ambala
शहजादपुर। चार गांवों के करीब दो दर्जन किसानों के नलकूपों से वीरवार देर रात को बिजली के तार चोरी हो गए। नाराज किसान एकजुट होकर थाना शहजादपुर पहुंचे। उनका कहना था कि चोरी की वारदातों से जीना दूभर हो गया है। बोले, एक बार तार लगवाने में दस हजार रुपये से ज्यादा की चपत लग जाती है। ऐसी घटनाएं कई बार हो चुकी हैं।
बिलासपुर से मुकेश राणा, रणजीत सिंह, रणधीर सिंह, प्रेम चंद, मनविंद्र सिंह, गौरव, ईशर सिंह, कर्ण सिंह और बड़ागढ़ से विकास, सुखपाल राणा, बनवारी, बीर सिंह, विक्रम, सोनू, रामपाल, रमेश और बनोंदी के कुलतार, बिंदर, बपौली बलविंद्र सिंह आदि किसानों के नलकूपों से तार चोरी हो गए। किसानों ने पुलिस पेट्रोलिंग पर भी सवाल उठाए। बोले, क्षेत्र में नशे के धंधे की वजह से चोरी की वारदातें बढ़ी हैं। कहा कि अगर चोरों को जल्द नहीं पकड़ा गया तो गृहमंत्री के दरबार में गुहार लगाएंगे। वहीं बपौली के किसान बलविंद्र सिंह ने बताया कि गत माह भी नौ खंभों से एल्युमिनियम के तार चोरी हो गए थे। इस कारण उन्हें लाखों रुपये का नुकसान झेलना पड़ा था।
नलकूपों से तारें चोरी के मामले में किसान उनसे मिले हैं। मामले की गंभीरता से जांच कर जल्द से जल्द आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
जसवंत सिंह, थाना प्रभारी शहजादपुर