फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   Winners of the competition will get prizes

Ambala News: प्रतियोगिता के विजेताओं को मिलेगा पुरस्कार

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 12 Feb 2024 04:04 AM IST
विज्ञापन
Winners of the competition will get prizes
शहर के पुलिस डीएवी पब्लिक स्कूल में डिविजनल स्तरीय लीगल लिटरेसी कार्यक्रम में पहुंचे जिला एवं स
अंबाला सिटी। शहर के पुलिस डीएवी पब्लिक स्कूल में मंडल स्तरीय कानूनी साक्षरता कार्यक्रम का आयोजन किया। यह कार्यक्रम जिला शिक्षा अधिकारी सुरेश कुमार और खंड शिक्षा अधिकारी सतबीर सिंह के मार्गदर्शन में किया।
विज्ञापन

कार्यक्रम में जिला और सत्र न्यायाधीश कंचन माही व सीजेएम सौरव गुप्ता ने शिरकत की। इस मौके पर उन्होंने विभिन्न गतिविधियों स्लोगन राइटिंग, वाद-विवाद, निबंध लेखन, स्किट का अवलोकन किया। कार्यक्रम के जिला नोडल अधिकारी अमी सिंह रहे। मुख्यातिथि एवं जिला शिक्षा अधिकारी ने दीप प्रज्वलन के साथ कार्यक्रम की शुरुआत की। मंच संचालन कुणाल शर्मा ने किया। उत्कृष्ट स्थान प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों को स्मृति चिह्न और प्रशस्ति पत्र देकर पुरस्कृत किया।
विज्ञापन

प्रथम विजेता को 5100, द्वितीय विजेता को 3100 और तृतीय विजेता को 2100 रुपये की राशि उनके बैंक खाते में भेजी जाएगी। अंत में जिला शिक्षा अधिकारी ने पुलिस डीएवी पब्लिक स्कूल के प्रधानाचार्य डॉ. विकास कोहली का धन्यवाद किया। कार्यक्रम को सफल बनाने में अमन, धीरज वालिया, जसबीर सिंह, ज्योति गर्चा, रीतू शर्मा, गुरप्रीत, नीलम रानी, प्रधानाचार्य रविंद्र, परवीन शर्मा का योगदान रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed