फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   Wine making factory caught, more than 300 liters of chemical recovered

शराब बनाने की फैक्ट्री पकड़ी, 300 लीटर से अधिक केमिकल बरामद

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 23 Mar 2021 12:31 AM IST
विज्ञापन
Wine making factory caught, more than 300 liters of chemical recovered
अंबाला। किराए के मकान में चल रही अवैध शराब फैक्ट्री - फोटो : Ambala
आबकारी विभाग ने साहा में शराब बनाने वाली फैक्टरी का पर्दाफाश किया है। यह फैक्टरी बिना किसी लाइसेंस के मनमानी तरीके से चल रही थी। इसका खुलासा तब हुआ जब कुरुक्षेत्र के शाहाबाद में एक्साइज विभाग की टीम ने कार्रवाई करते हुए एक वाहन से 50 पेटी देसी शराब सहित आरोपी को गिरफ्तार किया।
विज्ञापन

आरोपी की निशानदेही पर टीम फैक्टरी तक पहुंच गई और गोरखधंधा का पर्दाफाश हुआ। टीम ने यहां से पानी की टंकी में छिपाकर रखी हुई करीब 450 लीटर तैयार शराब बरामद की। वहीं शराब बनाने के लिए प्रयोग होने वाला करीब 300 लीटर केमिकल का ड्रम बरामद किया, हालांकि आरोपियों को इससे पहले ही भनक लग गई और टीम के पहुंचने से पहले वह फरार हो गए। वहीं रविवार रात 11 बजे से लेकर सोमवार शाम करीब 8 बजे तक डीईटीसी आलोक पासी, एक्साइज इंस्पेक्टर सुरेंद्र कटारिया, एईटीओ भगत सिंह व साहा थाना प्रभारी शराब फैक्ट्री की जांच पड़ताल में जुटे रहे। विदित हो कि करीब 10 दिन पहले अंबाला शहर के गांव दुराना में भी नकली शराब बनाने की फैक्टरी पकड़ी गई थी।
विज्ञापन

अलग-अलग ब्रांड की तैयार होती थी शराब
फैक्टरी में अलग-अलग ब्रांड की शराब तैयार की जाती थी। इसे प्रदेश सहित दूसरे जिलों में भी सप्लाई किया जाता था। टीम की कार्रवाई के दौरान फैक्टरी से 21 पेटी तैयार शराब, 5 हजार खाली बोतलें, दो मशीनें जो कि ढक्कन बंद करने के लिए रखी गई थीं। 7 अलग-अलग ब्रांड जिसमें ओल्ड फोक, ट्रिपल एक्स रम, फर्स्ट च्वाइस, हीर सौंफी, मैजिक संतरा, क्लब माल्टा, रसीला संतारा व मस्ती मल्टा के अलावा शराब की बोतलों के ढक्कन की 11 बोरियां बरामद की गईं। इसके अलावा 2600 होलोग्राम भी बरामद हुए।
विज्ञापन
विज्ञापन

पानीपत से मंगवाई जाती थी सामग्री, कई राज्यों में होती थी आपूर्ति
शराब के इस गोरखधंधे को चलाने के लिए आरोपियों ने 3800-3800 रुपये में किराए पर दो कमरे लिए हुए थे। यहीं से टीम को खाली बोतलों सहित शराब बनाए जाने का लाहन भी पकड़ा। सामग्री पानीपत से मंगवाई जाती थी। प्राथमिक जांच में सामने आया कि यहां से शराब बना कर करनाल, यूपी, हरियाणा, पंजाब व हिमाचल में भेजी जाती थी।
मकान मालिक बेखबर
जिस जगह पर शराब की फैक्टरी चल रही थी, उस जगह के दो मालिक हैं और दोनों अंबाला में रहते हैं। इनमें से एक आर्मी में तो दूसरा अपना कारोबार करता है। उन्हें इस बात की जानकारी ही नहीं थी कि उनकी जगह पर अवैध शराब बनाई जा रही है। उनमें रहने वाले किराएदार नकली शराब बना कर बेच रहे हैं। डीईटीसी ने बताया कि मकान मालिक का नाम अमनप्रीत सिंह तो दूसरे का नाम हरजिंद्र सिंह है।
पुलिस को नहीं थी जानकारी
साहा थाना क्षेत्र में शराब की फैक्टरी काफी समय से चल रही थी, लेकिन पुलिस को इसकी भनक तक नहीं लगी। जबकि यहां से हरियाणा, हिमाचल प्रदेश व पंजाब में नकली शराब भेजी जा रही थी
जांच जारी
आरोपियों के खिलाफ शाहाबाद थाना में मामला दर्ज किया गया है क्योंकि जिस वाहन से शराब पकड़ी गई, वो क्षेत्र शाहाबाद थाना के अधीन है। इसलिए मामला भी वहीं दर्ज किया गया है। अभी कोई भी आरोपी गिरफ्तार नहीं हुआ है। मामले में जांच जारी है

-बलकार सिंह, थाना प्रभारी।
करीब 5 हजार बोतलों के ढक्कन, अलग-अलग प्रकार के लेबल, शराब बनाने की सामग्री, 21 पेटी नकली तैयार शराब, टंकी में छुपाई गई करीब 450 लीटर नकली शराब, ढक्कन बंद करने की मशीन व अन्य सामग्री भी बरामद की गई है।
-सुरेंद्र कटारिया, इंस्पेक्टर आबकारी विभाग।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed