फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   wine caught

अवैध शराब के तीसरे गोदाम का पर्दाफाश, कारोबारी प्रदीप मित्तल की दिक्कतें बढ़ी

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 27 Sep 2020 01:18 AM IST
विज्ञापन
wine caught
wine caught - फोटो : Ambala
अंबाला। शराब कारोबारी प्रदीप मित्तल की मुश्किलें लगातार बढ़ रही हैं। शनिवार को पुलिस ने मंडौर में जॉय पार्क पैलेस में चल रहे एक और अवैध शराब के गोदाम का पर्दाफाश किया। छापामार कार्रवाई भारी मात्रा में देसी शराब जब्त की है। 6 घंटे चली गिनती के बाद गोदाम से करीब 4 हजार शराब की बोतलें बरामद की गई।
विज्ञापन

इस मामले में पंजोखरा पुलिस ने शराब कारोबारी प्रदीप मित्तल व पैलेस के मालिक जयपाल के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। गैरकानूनी तरीके से गोदाम से मिली शराब पुलिस प्रदीप मित्तल की बता रही है। इसके लिए पुलिस ने गोदाम मालिक से पूछताछ की है। मालिक ने यह बात स्वीकार की है कि गोदाम किराये पर प्रदीप मित्तल को दिया गया था। मगर इसके लिए उसने कोई एग्रीमेंट नहीं किया।
विज्ञापन

कोरोना के शक के चलते अस्पताल शिफ्ट हुआ कारोबारी रिपोर्ट नेगेटिव
इसी मामले में पुलिस द्वारा गिरफ्तार किए गए शराब कारोबारी प्रदीप मित्तल की अचानक जेल में तबीयत खराब होने पर उन्हें नागरिक अस्पताल में दाखिल करवाया गया है। मित्तल को सांस लेने में दिक्कतें आ रही थी। शक कोरोना का जताया गया था लेकिन रिपोर्ट नेगेटिव आई। मित्तल शुगर के भी मरीज हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

जॉय पार्क के पास मिला शराब का अवैध गोदाम
दरअसल पुलिस को अंबाला-नारायणगढ़ रोड स्थित जॉय पार्क मैरिज पैलेस के पास शराब का अवैध गोदाम होने की सूचना मिली थी। पुलिस ने तुरंत गोदाम पर छापामार कार्रवाई की। जांच टीम को इस गोदाम से भारी मात्रा में देसी व अंग्रेजी शराब मिली। जांच के दौरान ही पुलिस ने गोदाम मालिक को मौके पर बुलाया। समाचार लिखे जाने तक गोदाम में 1017 पेटी पव्वे और 47 पेटी बोतल जोकि करीब 3500 बोतलें बनती हैं गिनती कर ली थी जबकि करीब 500 बोतल कट्टों व खुली पड़ी थी।
शराब की अवैध तस्करी में दो आरोपी काबू
एलोवीरा जूस की आड़ में शराब तस्करी के आरोप में पुलिस ने दो और आरोपियों सहारनपुर मोहम्मद मनन व अंबाला चौड़मस्तपुर के गुरमीत को गिरफ्तार किया है। इस मामले में पुलिस मुख्य आरोपी गौरव राणा, शंकर भाई मोरे, प्रदीप गुर्जर के साथ शराब कारोबारी प्रदीप मित्तल को भी गिरफ्तार कर चुकी है। इस मामले में पुलिस ने शुरूआती जांच में एक ट्रक से जूस के डिब्बों में बंद 290 पेटी शराब जब्त की थी। इसके बाद आरोपियों की निशानदेही पर दो गोदामों पर छापामारी कर वहां से दस हजार से ज्यादा बोतल शराब जब्त की थी। एक गोदाम से पुलिस ने भारी मात्रा में तैयार की गई नकली ओल्ड मॉक रम भी जब्त की थी। इस रम को बोतलों में पैक कर दूसरे प्रदेशों में सप्लाई किया जा रहा था।

जॉय पार्क के पास से मिला शराब का अवैध गोदाम कारोबारी प्रदीप मित्तल का है। खुद गोदाम के मालिक ने यह बात स्वीकार की है। मगर इसके लिए उन्होंने मित्तल से किसी तरह का एग्रीमेंट नहीं किया था। अभी शराब की गिनती चल रही है। प्रदीप मित्तल के साथ जाय पार्क पैलेस के मालिक जयपाल पर मामले में केस दर्ज किया गया है।
-मोहन लाल, एसएचओ, पंजोखरा
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed