फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   Will work hard to solve the problems: Shailaja

समस्याओं के समाधान के लिए करेंगे मेहनत : शैलजा

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 24 Feb 2025 11:58 PM IST
विज्ञापन
Will work hard to solve the problems: Shailaja
अंबाला शहर में जैन समाज के कार्यक्रम ने भाजपा से मेयर प्रत्याशी शैलजा संदीप सचदेवा का सम्मान कर
अंबाला सिटी। शहर में मेयर पद पर दो मार्च को उपचुनाव के लिए मतदान होगा। ऐसे में प्रचार के लिए प्रत्याशियों ने पूरा दम लगा दिया है। इसी क्रम में सोमवार को भाजपा प्रत्याशी शैलजा संदीप सचदेवा ने अधिवक्ताओं से मुलाकात की। उन्होंने शहर के विकास की रणनीति साझा की। उन्होंने कहा कि शहर में हर वर्ग को साथ लेकर चलने के उद्देश्य से वह चुनावी मैदान में आई हैं। जैन समाज के कार्यक्रम में भी उन्होंने भाग लिया। उन्होंने कहा कि सभी वर्गों के बीच वह जा रही हैं। हर वर्ग अपने क्षेत्र की बात उनसे साझा कर रहा है। उन्होंने आश्वासन दिया कि लोगों की समस्याओं के समाधान के लिए वह हर स्तर पर मेहनत करने को तैयार हैं।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि लोगों को एक उम्मीद की किरण नजर आ रही है कि नगर निगम में अब व्यवस्थाएं बेहतर होंगी। चाहे सफाई व्यवस्था हो, एनडीसी हो, लाइटें हों, प्रमाण पत्र हों, हाऊस टैक्स से संबंधित कार्य हों सब कुछ सामान्य तरीके से हो जाएंगे । उन्होंने कहा कि वह भाजपा की सिपाही हैं। देश व प्रदेश में भाजपा की सरकार है व नगर निगम में भाजपा पार्षदों का बहुमत भी है। ऐसे में मेयर बनने पर व्यवस्थाएं सुगम हो जाएंगी। वहीं नगर निगम की अव्यवस्थाओं पर सफाई अभियान चलाकर जनसाधारण को राहत देंगे। उन्होंने बताया कि जनसभाओं में लोग बड़ी संख्या में भाग ले रहे हैं। अपना आशीर्वाद भी दे रहे हैं।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed