फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   Will get IMT installed: Vinod Sharma

आईएमटी लगवाकर रहेंगे : विनोद शर्मा

Mon, 11 Sep 2023 01:06 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अंबाला
संवाद न्यूज एजेंसी, अंबाला Updated Mon, 11 Sep 2023 01:06 AM IST
विज्ञापन
Will get IMT installed: Vinod Sharma
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

अंबाला सिटी। पूर्व केंद्रीय मंत्री विनोद शर्मा शहर के सेक्टर-10 वेलफेयर एसोसिएशन के चुनाव में कमल सिंगला व उनकी टीम को मिली जीत पर बधाई देने पहुंचे। इस मौके पर एसोसिएशन ने उनका स्वागत किया। पूर्व केंद्रीय मंत्री एवं हरियाणा जनचेतना पार्टी (वी) के अध्यक्ष विनोद शर्मा ने कहा कि आईएमटी लगाने का कोई कितना भी विरोध कर ले, वह आईएमटी लगवाकर रहेंगे, क्योंकि आईएमटी अंबाला के युवाओं की जीवन रेखा है।

शर्मा ने कहा कि शहर विधायक को जनता ने उन्हें अंबाला शहर के विकास की जिम्मेदारी दी है, लेकिन वह काम करने की बजाए, दूसरों पर ठीकरा फोड़ते रहते हैं। वह नारियल फोड़कर सफाई कार्य की शुरूआत करते हैं, लेकिन कुछ मिनटों की बरसात के बाद शहर डूब जाता है। जिस पर वह कोई जवाब नहीं देते व अपनी विफलता पर दूसरों को दोषी ठहराते हैं। शर्मा ने कहा कि नगर निगम में 700 से ऊपर खाली पदों को भरने के लिए मेयर व पार्षदों से रेजुलेशन डलवाकर सरकार को भेज दिया है और जो कर्मचारी कच्चे लगे हैं, उन्हें भी तुरंत प्रभाव से पक्का करें, ताकि उनका शोषण न हो। इस दौरान अंबाला की मेयर शक्ति रानी शर्मा भी उनके साथ मौजूद रही।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed