फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   Wife and Tau were attacked with a knife, injured

पत्नी और ताऊ पर चाकू से किया हमला घायल

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 22 Apr 2022 01:54 AM IST
विज्ञापन
Wife and Tau were attacked with a knife, injured
अंबाला। पिता के घर रह रही महिला पर पति ने चाकू से हमला कर घायल कर दिया। महिला को बचाने आए ताऊ पर भी हमला कर दिया। पुलिस ने महिला की शिकायत पर उसके पति व दो अन्य के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज किया है।
विज्ञापन

थाना नग्गल पुलिस को दी शिकायत में सीमा रानी ने बताया कि वह गांव कंगवाल की रहने वाली है। उसकी शादी 18 साल पहले बख्शीश निवासी गांव मधेडी जिला कुरुक्षेत्र के साथ हुई थी। उसका एक बेटा नवदिल है। उसका पति बख्शीश सिंह नशा करने का आदी है और अक्सर उसके साथ मारपीट करता है। वह दो महीने से आपने मायके गांव कंगवाल में अपने पिता की घर रह रही थी। बख्शीश ने आते ही गालीगलौज करते हुए चाकू से हमला कर दिया। चाकू के हमले से बचाने के लिए उसका ताऊ आए तो उन पर भी चाकू से हाथ पर वार कर दिया। पुलिस ने इस मामले में महिला के पति बख्शीश सिंह, रंगा राम व आरमन के खिलाफ केस दर्ज किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed