फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   Who will wear the crown, decision today

Ambala News: यूरोलॉजिस्ट के छोड़ने बढ़ी मरीजों की परेशानी

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 08 Oct 2024 06:20 AM IST
विज्ञापन
Who will wear the crown, decision today
अंबाला छावनी नागरिक अस्पताल का मुख्य गेट
अंबाला। छावनी नागरिक अस्पताल में मरीजों को मिलने वाली यूरोलॉजिस्ट की सुविधा एक बार फिर बंद हो गई है। सप्ताह में एक दिन यानी मंगलवार को बैठने वाले एकमात्र यूरोलॉजिस्ट डॉ. हरप्रीत के छोड़कर जाने के बाद अभी तक स्वास्थ्य विभाग की तरफ से किसी दूसरे चिकित्सक की नियुक्ति नहीं की गई है। जबकि डॉ. हरप्रीत कांट्रेक्ट के तहत कार्यरत थे।
विज्ञापन

ऐसे में एक बार फिर स्पेशलिस्ट डॉक्टरों को दिखाने वालों को निजी अस्पतालों या फिर चंडीगढ़ पीजीआई के चक्कर काटने पड़े रहे हैं या फिर अस्पताल में ही बैठने वाले सर्जन का सहारा लेना पड़ रहा है। मरीजों की परेशानी को देखते हुए स्वास्थ्य विभाग की तरफ से यह कदम उठाया गया था। हर मंगलवार को भी भारी संख्या में मरीज उपचार के लिए पहुंचते थे। बाकायदा वह सर्जरी भी किया करते थे।
विज्ञापन

इस पद के खाली होने पर दूरदराज से आने वाले मरीजों को भी परेशानी पड़ती है। मजबूरन उन्हें इधर-उधर भटकना पड़ता है। दरअसल, यूरोलॉजिस्ट अस्पताल के ओपीडी ब्लॉक में ही 8 नंबर कमरे में हर मंगलवार को बैठा करते थे। जबकि निजी अस्पतालों में मरीजों को यूरोलॉजिस्ट को दिखाने के लिए अत्यधिक पैसे चुकाने पड़ते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

वर्जन
यूरोलॉजिस्ट की पद खाली है। चुनावों के बाद एक बार फिर यूरोलॉजिस्ट की नियुक्ति के लिए मुख्यालय से पत्राचार किया जाएगा ताकि अस्पताल में अंबाला व आसपास के शहरों से आने वाले मरीजों को राहत मिल सके।
डॉ. लोकवीर सिंह, पीएमओ,छावनी नागरिक अस्पताल
----
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed