फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   Who will wear the crown, decision today

Ambala News: किसके सिर सजेगा ताज, फैसला आज

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 08 Oct 2024 06:18 AM IST
विज्ञापन
Who will wear the crown, decision today
किसके सिर सजेगा ताज... यह चित्र लोकसभा चुनाव के दौरान का है जब अंबाला कैंट में तीनों नेता चुनाव
अंबाला सिटी। अंबाला की चारों विधानसभा सीटों पर हुए चुनाव के परिणाम जानने के लिए प्रत्याशियों के साथ जनता भी बेचैन है। सोमवार को ही लोगों ने हार-जीत के कयास लगाने शुरू कर दिए। मंगलवार दोपहर तक सभी सीटों पर स्थिति साफ होती नजर आएगी।
विज्ञापन

चुनाव परिणाम के लिए शहर में एक और अंबाला छावनी में तीन मतगणना केंद्र बनाए हैं। परिणाम के लिए सुबह से ही कार्यकर्ता इन केंद्रों के बाहर पहुंचने शुरू होंगे। चुनाव परिणाम के बाद कई कार्यकर्ता खुश तो कई निराश भी देखने को मिलेंगे। कैंट और शहर में बनाए मतगणना केंद्रों पर सुबह आठ बजे ही गिनती शुरू हो जाएगी।
विज्ञापन

चारों सीटों में पिछली बार ये था वोटिंग ट्रेंड
अंबाला सिटी में कभी निर्दलीय नहीं जीता
अंबाला सिटी विधानसभा क्षेत्र की बात करें तो वर्ष 2019 में इस सीट पर भाजपा और कांग्रेस से बागी हुए निर्दलीय प्रत्याशी की सीधी टक्कर थी। जबकि तीसरे नंबर पर कांग्रेस खड़ी दिखाई दी थी। मतों की गणना हुई तो ठीक ऐसी ही स्थिति नजर आई। तब भाजपा के असीम को 64896 मत मिले तो निर्दलीय निर्मल सिंह को 55944 मत प्राप्त हुए थे। वहीं, कांग्रेस के जसबीर मलौर को 20091 मत मिले थे। बीते 57 वर्षों में इस सीट से कभी भी निर्दलीय प्रत्याशी नहीं जीता है। अधिकतर: कांग्रेस और भाजपा के ही प्रत्याशियों ने सिटी की जनता के दिलों में जगह बनाई।
विज्ञापन
विज्ञापन

छावनी में निर्दलीयों ने आंकड़ों से चौकाया
अंबाला कैंट विधानसभा क्षेत्र की बात करें तो यहां पर बीते 57 वर्षों में भाजपा और कांग्रेस के बीच ही टक्कर रही है। मगर 25 से 30 वर्षों से कांग्रेस यहां पर त्रिकोणीय मुकाबले में आ रही है। वर्ष 2005 में यहां कांग्रेस का विधायक बना था तो वर्ष 2009 लेकर वर्तमान तक भाजपा का इस सीट पर कब्जा रहा। इस सीट पर पहले भी अनिल विज दो बार निर्दलीय प्रत्याशी के तौर पर जीत चुके हैं। अब जो हालात हैं पिछली बार की तरह इस बार भी निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में चित्रा सरवारा दौड़ में है। जबकि कांग्रेस तीसरे पायदान पर दिखाई दे रही है। वर्ष 2019 में भाजपा के अनिल विज को 64571 मत तो निर्दलीय चित्रा को 44406 मत प्राप्त हुए थे। वहीं, कांग्रेस प्रत्याशी वेनु अग्रवाल को 8534 मतों से तीसरा स्थान मिला था।
मुलाना में भाजपा और कांग्रेस की टक्कर
मुलाना आरक्षित सीट पर भाजपा दो बार, कांग्रेस चार बार तो दो बार इनेलो ने जीत दर्ज कराई है। मगर पूर्व मंत्री फूल चंद मुलाना एक बार यहां से निर्दलीय भी जीते थे। इस बार जो समीकरण बन रहे हैं उसमें भाजपा और कांग्रेस की सीधी टक्कर है। ऐसे में इस सीट पर इन दोनों दलों में से ही किसी को विधायक बनेगा। मुलाना सीट पर कांग्रेस ने जीत दर्ज कराई थी। तब कांग्रेस के वरुण चौधरी को 67051 तो भाजपा के राजबीर बराड़ा को 65363 मत मिले थे। वरुण ने भाजपा प्रत्याशी को 1688 मतों से हराया था।
नारायणगढ़ में रहा कांग्रेस का वर्चस्व
नारायणगढ़ विधानसभा क्षेत्र में सात बार कांग्रेस प्रत्याशी ही विधायक बने हैं। इसके साथ ही निर्दलीय प्रत्याशी को भी यहां की जनता ने विधायक बनाया है। वहीं एक बार इनेलो तो एक बार बसपा से भी विधायक आए हैं। वहीं वर्ष 2014 में भाजपा ने मोदी लहर में इस सीट को जीता था। मगर अब मुकाबला त्रिकोणीय है। यहां पर कांग्रेस को मजबूत देखा जा रहा है तो दूसरे नंबर के लिए भाजपा और बीएसपी में दौड़ लगी हुई है। वर्ष 2019 में यहां पर कांग्रेस से शैली चौधरी को 53470 तो भाजपा के सुरेंद्र सिंह को 32870 मत मिले थे।

चारों विधानसभा सीट में यह प्रत्याशी है मैदान में
-अंबाला शहर सीट पर भाजपा से असीम गोयल, कांग्रेस से निर्मल सिंह, आजाद समाज पार्टी कांशी राम से पारुल नागपाल, बसपा से मलकीत सिंह, आम आदमी पार्टी से केतन शर्मा, निर्दलीय भूपिंद्र, मयूर नंदा, ललित वालिया, सचिन कुमार, सतनाम सिंह, सुनील दत्त प्रत्याशी मैदान में हैं।



- अंबाला छावनी से भाजपा से अनिल विज, जननायक जनता पार्टी से अवतार सिंह, इनेलो से ओंकार सिंह, कांग्रेस से परविंद्र पाल परी, आम आदमी पार्टी से राजकौर गिल, युग तुलसी पार्टी से नवीन कुमार, निर्दलीय चित्रा सरवारा, जसविंद्र, धर्मेश सूद रिंकू, नवीन बिड़ला, सुनील वर्मा मैदान में हैं।



- नारायणगढ़ विधानसभा क्षेत्र से आम आदमी पार्टी से गुरपाल सिंह, भाजपा से डॉ. पवन सैनी, कांग्रेस से शैली चौधरी, बसपा से हरबिलास सिंह, भारतीय शक्ति चेतना पार्टी से सीमा देवी, निर्दलीय धर्मपाल, निर्दलीय प्रत्याशी नीतू मैदान में हैं।




- मुलाना विधानसभा में भाजपा से संतोष सारवान, कांग्रेस से पूजा चौधरी, आम आदमी पार्टी से गुरतेज सिंह, इनेलो से प्रकाश भारती, जन नायक जनता पार्टी से डॉ. रविंद्र धीन, राष्ट्रवादी जनलोक पार्टी से प्रीतम सिंह, निर्दलीय अजायब सिंह, निर्दलीय दलीप सिंह, निर्दलीय हरकेश कुमार, निर्दलीय हवेली राम मैदान में हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed