{"_id":"67d087dcd7452ffc9808efc7","slug":"who-will-be-crowned-as-the-np-decision-today-ambala-news-c-36-1-amb1003-138983-2025-03-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ambala News: नप में किसके सिर सजेगा ताज, फैसला आज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ambala News: नप में किसके सिर सजेगा ताज, फैसला आज
विज्ञापन
अंबाला। नगर परिषद अंबाला सदर के चुनावों का पिटारा भी मंगलवार को खुलेगा। नप चुनावों की मतगणना के लिए प्रशासन और पुलिस की तरफ से पुख्ता प्रबंध किए हैं। नगर परिषद अध्यक्ष पद पर भाजपा ने स्वर्ण कौर तो चित्रा समर्थित आजाद प्रत्याशी मनदीप कौर को मैदान में उतारा था।
एक तरफ सत्ता पक्ष से जुड़े पदाधिकारी अपनी जीत के लिए आश्वस्त नजर आ रहे हैं और उनका कहना है कि वह सभी 32 वार्डों से जीत दर्ज करेंगे, जबकि विपक्ष का कहना है कि आजाद उम्मीदवार के तौर पर खड़े प्रत्याशी ही पार्षद बनेंगे। ऐसे में यह देखना होगा कि नप चुनावों के इन शह व मात के मुकाबलों में किसे जीत मिलती है और किसे हार।
भाजपा के 32 तो 67 प्रत्याशी हैं आजाद
नगर परिषद अंबाला सदर के चुनावों में भाजपा के चेयरमैन प्रत्याशी सहित सभी 32 वार्डों से उम्मीदवार खड़े किए हैं। वहीं, उनके मुकाबले आजाद प्रत्याशी के तौर पर 67 उम्मीदवार भी मैदान में हैं, हालांकि नगर परिषद सदर के वार्ड नंबर 24 से पहले ही भाजपा उम्मीदवार महेश नागर पार्षद चुने जा चुके हैं, क्योंकि उनके मुकाबले आजाद उम्मीदवार के तौर पर खड़ी किरण का नामांकन रद्द हो गया था। ऐसे में अब बचे 31 वार्ड के ही नतीजे घोषित किए जाएंगे।
विज्ञापन
छोटी सरकार के साथ तैयार होगा लेखा-जोखा
छोटी सरकार यानी नगर परिषद अंबाला सदर में चेयरमैन और पार्षदों की तैनाती के बाद अंबाला छावनी में विकास कार्याें का लेखा-जोखा तैयार किया जाएगा। वार्ड स्तर पर इसका खाका तैयार किया जाएगा। इस दौरान स्थानीय लोगों की मांग अनुसार विकास कार्य करवाए जाएंगे। इसमें सड़कों, गलियों व नालियों के निर्माण के अलावा साफ-सफाई का मुद्दा भी अहम रहेगा।
वार्ड स्तर पर खड़े उम्मीदवार
नगर परिषद के 32 वार्ड में से कुछ ऐसे वार्ड हैं। इनमें भाजपा प्रत्याशी के समक्ष एक ही आजाद उम्मीदवार है। इसमें वार्ड नंबर 2, 10, 13, 16, 21, 22, 23, 27, 29, 30 और 31 हैं, जबकि अन्य वार्डों में दो से लेकर पांच आजाद उम्मीदवार भाजपा प्रत्याशियों के समक्ष हैं। इनमें वार्ड एक में भाजपा उम्मीदवार के समक्ष तीन आजाद उम्मीदवार हैं। इसी प्रकार वार्ड तीन में तीन, चार में तीन, पांच में चार, छह में चार, सात में दो, आठ और नाै में दो, 11 में चार, 12 में पांच, 14 में तीन, 15 में दो, 17 और 18 में दो, 19 में पांच, 20 में दो, 25 और 26 में दो, 28 और 32 में दो आजाद उम्मीदवार भाजपा प्रत्याशियों के समक्ष हैं।