फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   While doing good deeds, wait for the right time: Kirtikishori Maharaj

अच्छे कर्म करते हुए सही समय का इंतजार करें : कीर्तिकिशोरी महाराज

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 16 Dec 2021 12:45 AM IST
विज्ञापन
While doing good deeds, wait for the right time: Kirtikishori Maharaj
अंबाला सिटी के सेक्टर दस स्थित श्री वैष्णो माता मंदिर में चली रही श्रीमद् भागवत कथा में प्रवचन कर - फोटो : Ambala
समय की परिस्थितियों के अनुसार चलना ही जीव का सबसे बड़ा कर्तव्य बनता है। इसलिए जीव को चाहिए कि अपने बुरे समय से भागने का प्रयास कभी न करें। अच्छे कर्म करते हुए सही समय का इंतजार करें। उपरोक्त शब्द कीर्तिकिशोरी महाराज ने सिटी के सेक्टर दस स्थित श्री वैष्णो माता मंदिर में चली रही श्रीमद्भागवत कथा के समापन पर उपस्थित भक्तों को कहे।
विज्ञापन

भगवान श्रीकृष्ण जी की सुंदर बाल लीलाओं का वर्णन करते हुए महाराज ने कहा कि जीव द्वारा किए गए कर्मों के आधार पर ही उसका फल निश्चित होता है। यदि बुरे कर्म किए हैं, उसका फल कष्टों से भरा हो सकता है। इसलिए अपनी पवित्र आत्मा में भगवान श्रीकृष्ण जी का वास हमेशा रखें। शुद्ध व पवित्र आत्मा से की गई भक्ति से जीवों के कई जन्मों के पाप नष्ट हो जाते हैं। भक्ति करने के प्रकार विभिन्न हो सकते हैं। मगर, श्रद्धा पूर्वक भक्ति क्षण भर भी की जाए तो भगवान उस पर अपनी कृपा जरूर करते हैं।
विज्ञापन

कीर्तिकिशोरी महाराज ने कहा कि समय का चक्र हमेशा चलता रहेगा। मगर, उस समय को हम किस प्रकार से देखते हैं या उसका उपयोग कर रहे हैं, यह सब भगवान की दृष्टि से नहीं बच सकता। इसलिए अच्छे कर्म करते हुए बेसहारा लोगों की मदद करें और भगवान से हर क्षण अच्छे कर्म करने की उपासना करें। कथा के चौथे दिन भगवान श्रीकृष्ण जी के जन्मोत्सव का कार्यक्रम बड़ी धूमधाम से मनाया। इस दौरान महाराज द्वारा प्रस्तुत किए गए भजनों पर सभी भक्त मंत्रमुग्ध होकर झूमते हुए दिखाई दिए।

सिटी के सेक्टर दस स्थित श्री वैष्णो माता मंदिर में चली रही श्रीमद् भागवत कथा में उपस्थित भक्तजन।

सिटी के सेक्टर दस स्थित श्री वैष्णो माता मंदिर में चली रही श्रीमद् भागवत कथा में उपस्थित भक्तजन।- फोटो : Ambala

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed