फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   When you stopped making a fuss after drinking alcohol, then the scooty was set on fire

शराब पीकर हुड़दंग मचाने से रोका तो लगाई स्कूटी में आग

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 06 Nov 2022 01:54 AM IST
विज्ञापन
When you stopped making a fuss after drinking alcohol, then the scooty was set on fire
नारायणगढ़। शराब पीकर हुड़दंग मचाने से रोकने व समझाने पर जबरन हाथापाई करने, मारपिटाई करने तथा जान से मारने की धमकी देने का मामला सामने आया है। आरोपियों द्वारा घर में घुसकर आग लगाने के मामले में पुलिस ने एक युवक के खिलाफ विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन

पुलिस को दिये बयान में वार्ड नंबर 5 निवासी राजेश कुमार ने कहा है कि संजीव कुमार जोकि वीरवार की रात के समय शराब पीकर हुड़दंग मचा रहा था। उसे उन्होंने रोकने व समझाने का प्रयास किया। जिस पर उसने हाथापाई की। घर में घुसकर आग लगाने के उपरांत उसे व सारे परिवार को जान से मारने की धमकी भी दी। संजीव कुमार नशे में धुत होकर रात के समय मोहल्ले वालों को व उनके लड़कों को गालियां दे रहा था और जब वह मौके पर गया तो उसने उन्हें भी गालियां दी। वह शराब पीकर हुड़दंग मचा रहा था। जब हमने उसका विरोध किया तो उसने उनकी स्कूटी व उनके प्लॉट में बनी झोपड़ी में आग लगाने की धमकी दी।
विज्ञापन

मौके पर पहुंचे पड़ोसियों ने उसे समझा बुझाकर घर भेज दिया परंतु सुबह होते ही वह जबरन उनके प्लॉट में घुसकर, दीवार फांद कर उनकी स्कूटी में आग लगा दी। पुलिस ने राजेश की शिकायत पर संदीप के खिलाफ मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed