{"_id":"605508c28ebc3ee64c6c11fd","slug":"when-officer-not-heared-problem-woman-protest-from-loud-speker-ambala-news-knl64689672","type":"story","status":"publish","title_hn":"अफसरों ने नहीं सुनी तो महिला ने लाउडस्पीकर से शुरू किया विरोध","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अफसरों ने नहीं सुनी तो महिला ने लाउडस्पीकर से शुरू किया विरोध
विज्ञापन
नगर परिषद कार्यालय के बाहर कार के ऊपर लाउडस्पीकर लगाकर प्रदर्शन करती महिला के पास खड़ी पुलिस
- फोटो : Ambala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अतिक्रमण की शिकायत लेकर नगर परिषद में पहुंची महिला ने जमकर बवाल किया। महेश नगर निवासी महिला की अधिकारियों ने नहीं सुनी तो उसने कार्यालय के बाहर लाउडस्पीकर से विरोध शुरू कर दिया। मामले में सचिव की शिकायत पर पुलिस ने शाम को महिला पर केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। सरकारी काम में बाधा सहित अन्य आपराधिक धाराओं के तहत यह कार्रवाई अमल में लाई गई।
बताया जाता है कि संबंधित महिला एक जमीन पर मालिकाना हक होने का दावा कर रही थी। उसकी जमीन पर किसी ने अतिक्रमण कर रखा है। इस मामले में वह सेल डीड की सत्यापन कापी लेने पहुंची थी। इस दौरान ईओ अपूर्व चौधरी ने महिला की शिकायत को संबंधित शाखा प्रभारी को भेजी थी, लेकिन वह छुट्टी पर थी। इस पर ईओ ने महिला को सोमवार को कार्यालय में आने की बात कही। इसी बात पर महिला ने पहले तो ईओ कार्यालय में जमकर शोरगुल करना शुरू कर दिया, जिस पर ईओ ने होमगार्ड के जवानों को बुलाकर उसे कमरे से बाहर करने को कहा। इसके बाद महिला बाहर निकली और अपनी गाड़ी पर लगे लाउडस्पीकर से जिला प्रशासन की कार्यप्रणाली को कोसने लगी। कई बार प्रशासनिक अधिकारियों सहित पुलिस के मुलाजिमों ने मामले को शांत करवाना चाहा, लेकिन महिला नहीं मानी। आखिर में पुलिस महिला को अपने साथ थाने ले गई, जहां सचिव राजेश की तरफ से मिली शिकायत पर महिला के खिलाफ आपराधिक धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया गया।
----------
नगर परिषद सचिव राजेश की शिकायत पर हंगामा करने वाली महिला पर आपराधिक धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है। मामले की जांच की जा रही है। --- विजय, इंस्पेक्टर, थाना प्रभारी अंबाला कैंट
विज्ञापन
---------