फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   When asked to close the pit, attacked with swords

Ambala News: गड्ढा बंद करने को कहा तो तलवारों से किया हमला

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 14 Jun 2024 06:03 AM IST
विज्ञापन
When asked to close the pit, attacked with swords
अंबाला। रौलों गांव में जमीन से सफेदे के पेड़ काटने पर झगड़ा हो गया। एक पक्ष के करीब आधा दर्जन हमलावरों ने जमीन के मालिक हरमिंद्र सिंह पर तलवारों से हमला कर लहुलूहान कर दिया। महेश नगर थाना पुलिस ने हरमिंद्र सिंह की शिकायत पर सोनू, राजकुमार, राहुल व अन्य पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी।
विज्ञापन

रौलों गांव निवासी हरमिंद्र सिंह ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह खेतीबाड़ी करता है। उसके चाचा साहब सिंह ने गांव रौलों में जमीन ठेके पर ली हुई है। 12 जून को गुरजीत सिंह अपनी ठेका पर ली हई जमीन देखने के लिए गया था। जमीन से चांदपुरा गांव निवासी सोनू ने सफेदा के पेड़ काटे हुए थे। चाचा के लड़के गुरजीत सिंह ने सोनू को कहा कि पेड़ का गड्ढ़ा बंद कर दो। जिस पर सोनू भाई गुरजीत को गालियां देने लगा। गुरजीत ने उसको कहा कि गालियां क्यों दे रहा है तो सोनू ने गुरजीत के सिर में ईंट फेंक कर मारी। जिस बात को लेकर सोनू उपरोक्त से बातचीत करने के लिए 12 जून को करीब 5 बजे शाम चांदपुरा गया तो सोनू व राहुल ने उसके ऊपर हमला कर दिया। तलवार से सीधा वार किया जो बाएं हाथ पर लगा। उसके बाद राजकुमार, राहुल व अन्य ने पकड़ लिया और काफी लात मुक्के मारे। जब शोर मचाया तो वहां पर कुलबीर बाछल व गुरजीत सिहं भी मौके पर आ गये थे। जिन्हें देखकर हमलावर मौके से फरार हो गए। उपचार के बाद उसे परिजनों ने छावनी नागरिक अस्पताल में दाखिल करवाया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed