फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   Wheelchairs will be provided to handicapped passengers

Ambala News: दिव्यांग यात्रियों काे मिलेगी व्हीलचेयर

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 03 Jan 2025 12:42 AM IST
विज्ञापन
Wheelchairs will be provided to handicapped passengers
अंबाला छावनी बस स्टैंड पर दिव्यांग यात्री को बस तक छोड़ने जाता कर्मचारी। संवाद
अंबाला। जिला के विभिन्न बस अड्डों पर दिव्यांग यात्रियों के लिए व्हीलचेयर की सुविधा शुरू कर दी गई है। इस सुविधा के शुरू होने से दिव्यांग यात्री लाभ ले रहे है। पहले बस स्टैंड पर दिव्यांग यात्री को बस तक पहुंचने में जद्दोजहद करती पड़ती थी। दिव्यांगों को खुद से या फिर परिजनों की मदद से बस तक पहुंचना पड़ता था। इसके बाद वह बड़ी मुश्किल से बस में बैठते थे। इसी तरह से उन्हें बस से उतरने के बाद बस स्टैंड से बाहर आने में भी परेशानी होती थी लेकिन व्हीलचेयर के लगने से उन्हें राहत मिली है।
विज्ञापन

अंबाला छावनी बस स्टैंड पर पूछताछ कार्यालय के साथ व्हीलचेयर रखी हुई है, जैसे ही कोई दिव्यांग बस स्टैंड में आता है, उसी समय सफाई कर्मचारी व्हीलचेयर को लेकर दिव्यांग के पास पहुंच जाता है। इसके बाद दिव्यांग को व्हीलचेयर पर बैठाकर उसे बस काउंटर पर जाकर छोड़ता है। इसी तरह से अंबाला सिटी बस स्टैंड ,बराडा बस स्टैंड, नारायणगढ़ बस स्टैंड और शहजादपुर बस स्टैंड पर भी व्हीलचेयर रखीं हुई है।
विज्ञापन

अनिल कुमार ने बताया कि उसे मेरठ जाना है इसके लिए वह अपनी पत्नी के साथ अंबाला छावनी बस स्टैंड पर आया है। उसकी पत्नी सरोज दिव्यांग है जो चलने फिरने में असमर्थ है। जैसे ही वह छावनी बस स्टैंड पहुंचा तो यहां पर कर्मचारी ने उसकी पत्नी को व्हीलचेयर पर बैठाकर मेरठ जाने वाली बस तक पहुंचाया।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed