Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   Wheelchairs brought for patients fail in quality

Ambala News: मरीजों के लिए आई व्हीलचेयर गुणवत्ता में फेल

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 07 Nov 2024 01:49 AM IST
विज्ञापन
Wheelchairs brought for patients fail in quality
सिटी के नागरिक अस्पताल में रबड़ उतरने के कारण परेशान मरीज। संवाद
सुखबीर सिंह
विज्ञापन


अंबाला सिटी। मरीजों को राहत देने के लिए प्रदेशभर के नागरिक अस्पतालों में हरियाणा चिकित्सा सेवा निगम लिमिटेड (एचएमएससीएल) के माध्यम से नई व्हीलचेयर भेजी थी। यह व्हीलचेयर अब गुणवत्ता के पैमाने पर फेल नजर आ रही हैं। कम से कम अंबाला में तो यही हाल है। यहां 145 व्हीलचेयर भेजी थीं। अब लगभग सभी को लेकर शिकायत मिल रही है।
जब भी किसी मरीज को व्हीलचेयर पर बैठाया जाता है तो उसके पहिए से रबड़ निकल जाती है और ऐसे में कई बार मरीज गिर जाते हैं। इसके साथ ही काफी दम लगाकर चलानी पड़ती है। आलम यह है कि अब स्वास्थ्य कर्मी भी इसके प्रयोग से बच रहे हैं और स्ट्रेचर पर मरीजों को मजबूरन ले जा रहे हैं। यह व्हीलचेयर जिला के विभिन्न स्वास्थ्य केंद्रों पर भी भेजी गईं हैं तो अब वहां से भी शिकायतें आने लगी हैं।
विज्ञापन


इन स्वास्थ्य केंद्रों पर भेजी गईं व्हीलचेयर



सिटी नागरिक अस्पताल - 50

अंबाला छावनी नागरिक अस्पताल- 20

नारायणगढ़ स्वास्थ्य केंद्र- 20

शहजादपुर स्वास्थ्य केंद्र- 15

भूरेवाला स्वास्थ्य केंद्र- 10

मुलाना स्वास्थ्य केंद्र- 12

चौड़मस्तपुर स्वास्थ्य केंद्र- 2

बराड़ा स्वास्थ्य केंद्र- 12

नन्योला स्वास्थ्य केंद्र- 2

धनाना स्वास्थ्य केंद्र- 2

कुल- 145



बीएमई जांच के बाद होता है इस्तेमाल



बीएमई संजय लाडवाल ने बताया कि बॉयो मेडिकल इंजीनियर की जांच के बाद ही उपकरण अस्पताल में आते हैं। इंजीनियर की जांच के बाद ही कोई उपकरण इस्तेमाल के लिए दिया जाता है। जो व्हील चेयर आई हैं उनकी अभी तक जांच रिपोर्ट नहीं बन पाई है। इधर जांच रिपोर्ट से पहले ही खामियां दिखने लग गई है। बीएमई ने कहा कि व्हील चेयर में रबड़ निकल जाती है। वीरवार तक वह इसकी रिपोर्ट बनाएंगे और निदेशालय को भेज देंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन




वर्जन

बॉयो मेडिकल इंजीनियर की जांच के बाद ही उपकरण को मंजूरी मिलती है। हाल में आई व्हील चेयर में गड़बड़ी देखने को मिली है। जिसे दुरूस्त करवाने के लिए निर्देश दिए हैं।
-डॉ. पवनीश अग्रवाल, उप चिकित्सा अधीक्षक



व्हीलचेयरों में कमी पाई गई है। इसके हल के लिए भी निर्देश दिए गए हैं। जल्द ही समस्या को सुलझा दिया जाएगा।
-डॉ. हितार्थ, नोडल अधिकारी, उपकरण
ऐसे मामले हमारे संज्ञान में आए हैं। जल्द ही इस पर उचित कार्रवाई की जाएगी। इसके लिए प्रयास जारी है।
-अविनाश, वेंडर, चंडीगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed