{"_id":"65498050aad7504049089ff5","slug":"wheel-of-vehicle-loaded-with-mud-passes-through-drivers-hip-death-ambala-news-c-18-1-knl1014-258798-2023-11-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ambala News: मिट्टी से लोड गाड़ी का पहिया चालक के कूल्हे से गुजरा, मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ambala News: मिट्टी से लोड गाड़ी का पहिया चालक के कूल्हे से गुजरा, मौत
Tue, 07 Nov 2023 05:40 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अंबाला
संवाद न्यूज एजेंसी, अंबाला
Updated Tue, 07 Nov 2023 05:40 AM IST
विज्ञापन
अंबाला। मिट्टी से लोड गाड़ी के नीचे एक्सल चैक कर रहा चालक हादसे का शिकार हो गया। चालक एक्सल देखने के लिए गाड़ी के नीचे गया था। इस दौरान मदद के लिए आई जेसीबी ने पीछे से गाड़ी को धक्का मार दिया। इससे पहिया चालक के ऊपर से गुजर गया। आसपास के लोगों ने गंभीर रूप से घायल होने पर उसे अस्पताल में दाखिल करवाया। पीजीआई में उपचार के दौरान चालक ने दम तोड़ दिया। पुलिस ने मृतक के बेटे की शिकायत पर अज्ञात आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी।
थाना शहजादपुर पुलिस को दी शिकायत में शहर के बलदेव नगर, सेठी इन्कलेव निवासी सोनू ने बताया कि उसके पिता बलदेव सिंह पिछले 20 साल से बलदेव नगर निवासी गुरमीत सिंह गोतरा की गाड़ी पर चालक थे। रविवार को उसके पिता गाड़ी लेकर मिट्टी लेने के लिए मुकंदपुर गांव गए थे। वह गोविंदपुर गांव निवासी संजय कुमार उर्फ संजू की जेसीबी मशीन से गाड़ी में मिट्टी भरवाकर आ रहे थे। रसीदपुर गांव में उसकी गाड़ी का एक्सल खराब हो गया और ये हादसा हो गया।