फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   Wheat arrival doubled but lifting is still zero

Ambala News: गेहूं की आवक में दोगुना तेजी तो उठान अब भी शून्य

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 11 Apr 2025 01:48 AM IST
विज्ञापन
Wheat arrival doubled but lifting is still zero
अंबाला सिटी। जिले की मंडियों में गेहूं की आवक लगातार बढ़ती जा रही है। जबकि गेहूं के उठान के लिए अभी तक कोई इंतजाम नहीं किया गया है। अभी तक जिले की 15 मंडियों में दो लाख 45112 क्विंटल गेहूं की आवक हो चुकी है। जिसमें से अभी तक 161698 क्विंटल गेहूं की खरीद हो चुकी है। रोजाना के आंकड़े को देखें तो रोजाना 50 हजार क्विंटल से अधिक गेहूं की आवक हो रही है जबकि उठान एक प्रतिशत भी पूरा नहीं हुआ है।
विज्ञापन

जगह की होगी परेशानी
मंडियों में आवक बढ़ने से जगह-जगह गेहूं के ढेर दिखाई दे रहे हैं। अगर समय रहते विभाग की ओर से उठान का अनुबंध नहीं लगाया गया तो मंडियों में गेहूं रखने के लिए स्थान ही नहीं रहेगा। ऐसे में किसानों व आढ़तियों को परेशानी होगी। वहीं मौसम का बदलता मिजाज भी किसानों के लिए परेशानी बन सकता है। इससे पहले भी जगह की कमी के कारण गेहूं की फसल को हुड्डा ग्राउंड में रखवाना पड़ा था। मंडियों में फसल रखने के लिए सिर्फ चार ही शेड मौजूद हैं। जबकि आवक अधिक होने के कारण सड़कों पर ही गेहूं को रखना पड़ता है।
विज्ञापन

इन एजेंसियों ने की खरीद
जिला अंबाला में हेफेड की ओर से अभी तक 139970 क्विंटल गेहूं की खरीद हो चुकी है। तो वहीं खाद्य आपूर्ति विभाग की ओर से 9140 क्विंटल गेहूं की खरीद हुई है। एचडब्ल्यूसी विभाग द्वारा 12588 क्विंटल गेहूं की खरीद पूरी हो चुकी है। कुल खरीद के आंकड़े को देखें तो अभी तक 161698 क्विंटल गेहूं खरीद हुई है। वीरवार को मंडियों में 99631 क्विंटल गेहूं की आवक हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed