फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   Weightlifting: Deepak of Prem Nagar School won in the age group 17 boys 56 kg weight category

भारोत्तोलन : आयुवर्ग-17 लड़कों 56 किलो भारवर्ग में प्रेम नगर स्कूल के दीपक ने मारी बाजी

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 07 Aug 2025 01:00 AM IST
विज्ञापन
Weightlifting: Deepak of Prem Nagar School won in the age group 17 boys 56 kg weight category
शहर के पुलिस डीएवी पब्लिक स्कूल में कराटे प्रतियोगिता में खेलते हुए ​खिलाड़ी। विभाग
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

अंबाला सिटी। अंबाला खंड वन में खंड स्तरीय क्रीड़ा प्रतियोगिता के तहत कई खेल प्रतियोगिताएं करवाई गई। शहर के राजीव गांधी खेल स्टेडियम में भारोत्तोलन के मुकाबले करवाए गए। इसी तरह अलग-अलग स्कूलों में खेल प्रतियोगिता करवाई गई, जिनमें कराटे, योग, बैडमिंटन, चैस, ताइक्वांडो शामिल रहे। अंबाला खंड वन के खंड सचिव ओंकार सिंह ने बताया कि गुरुवार को सेक्टर-10 राजीव गांधी खेल स्टेडियम में आयुवर्ग-17 व 19 लड़कों की बास्केटबॉल, बेसबॉल, वालीबॉल, फुटबॉल, हैंडबॉल, जूडो, कबड्डी, नेटबॉल, सॉफ्टबाल, कुश्ती, साइकिलिंग, जिम्नास्टिक, फेंसिंग करवाई जाएंगी।
भारोत्तोलन में 56 किलो ग्राम भारवर्ग में दीपक ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। इसी तरह पुलिस डीएवी पब्लिक स्कूल में आयुवर्ग-17 व 19 लड़कियों की बॉक्सिंग, शूटिंग, टेनिस प्रतियोगिता करवाई जाएंगी।
विज्ञापन


यह रहा प्रतियोगिता का परिणाम...
योग: आयुवर्ग-17 लड़कियों में एसवीएस बाल भारती स्कूल से संजना, खुशी, दिशा, पायल, वंशिका विजेता रही। आयुवर्ग-19 लड़कियों में एसबीएनएसडी गर्ल्स सीनियर सेकेंडरी स्कूल की पिंकी प्रथम, डीएवी सीनियर सेकेंडरी स्कूल खुशप्रीत द्वितीय, तानिया तृतीय, सानवी चौथे व तरनप्रीत पांचवें स्थान पर रही। इसी तरह निशा और शिवानी को इंतजार सूची में रखा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


आयुवर्ग-17 लड़कों में पीएम श्री राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक स्कूल में साहिल प्रथम, शिवम द्वितीय, डीएवी सीनियर सेकेंडरी स्कूल से राघव तृतीय, विशाल शर्मा चौथे स्थान पर रहे। अरमान सिंह व अरमान यादव को इंतजार सूची में रखा गया।

बैडमिंटन लड़कियों में आयुवर्ग-19 में एसए जैन मॉडल स्कूल प्रथम, पीकेआर जैन पब्लिक द्वितीय, आयुवर्ग-17 में पीकेआर जैन पब्लिक प्रथम, एसए जैन माॅडल स्कूल द्वितीय रहे।

भारोत्तोलन : आयुवर्ग-17 में लड़कों में 56 किलो भारवर्ग में राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक स्कूल प्रेम नगर से दीपक प्रथम, राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक स्कूल प्रेम नगर लवय नेगी द्वितीय, 60 किलो भारवर्ग में राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक स्कूल प्रेम नगर के सुमित कुमार प्रथम रहा। 65 किलो भारवर्ग में राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक स्कूल सौंडा से आकाश प्रथम रहा। 98 किलो भारवर्ग में डीएवी सीनियर सेकेंडरी स्कूल का दीपक प्रथम रहा।
आयुवर्ग-19 लड़कों में 60 किलो भारवर्ग में राजकीय मॉडल संस्कृति स्कूल से जय प्रथम। 65 किलो भारवर्ग में राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक स्कूल जलबेड़ा का दक्ष प्रथम रहा। 79 किलो भारवर्ग में राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक स्कूल प्रेम नगर से सनी प्रथम, 88 किलो भारवर्ग में राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक स्कूल जलबेड़ा से हरप्रीत सिंह प्रथम, 98 किलो भारवर्ग में जीआरएसडी स्कूल से हरमन प्रथम रहे।
चैस : आयुवर्ग-17 लड़कियों में पुलिस डीएवी स्कूल प्रथम, पीकेआर जैन पब्लिक स्कूल द्वितीय, आयुवर्ग-19 में डीएवी सीनियर सेकेंडरी स्कूल प्रथम, राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक स्कूल मोहड़ा द्वितीय रहा।
ताइक्वांडो : आयुवर्ग-17 लड़कियों में 38 से 42 किलो भारवर्ग में एसएस लिटल ऐंजल कान्वेंट मछौंडा से सारिका प्रथम, 68 किलो भारवर्ग से ऊपर में आस्था प्रथम, आयुवर्ग-17 लड़कों में 51 से 55 किलो भारवर्ग में राजकीय मॉडल संस्कृति स्कूल पुलिस लाइन से आर्यन प्रथम, 59 से 63 किलो भारवर्ग में राजकीय मॉडल संस्कृति स्कूल पुलिस लाइन से अरविंद, 78 किलो भारवर्ग से ऊपर में एसए जैन मॉडल स्कूल से अतुल्य, आयुवर्ग-19 लड़कों में 73 से 78 किलो भारवर्ग में राजकीय मॉडल संस्कृति स्कूल पुलिस लाइन से सौमित्र प्रथम रहा।

कराटे : आयुवर्ग-17 लड़कियों में 40 से 44 किलो भारवर्ग में राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक स्कूल प्रेम नगर से प्रगति प्रथम, 48 से 52 किलो भारवर्ग में एसएस लिटल ऐंजल कान्वेंट मच्छौंडा से वैष्णवी प्रथम, 52 से 56 किलो भारवर्ग में राजकीय उच्च विद्यालय से छवि प्रथम, 60 से 64 किलो भारवर्ग में एसएस लिटल ऐंजल कान्वेंट मच्छौंडा से कनिष्का प्रथम, प्लस 68 किलो भारवर्ग में पीकेआर जैन गर्ल्स सीनियर सेकेंडरी स्कूल से पारूल प्रथम रही।
आयुवर्ग-19 लड़कियों में 40 से 44 किलो भारवर्ग में एसए जैन मॉडल स्कूल की नम्रता प्रथम, 56 से 60 किलो भारवर्ग में पीकेआर जैन गर्ल्स सीनियर सेकेंडरी स्कूल की काजल प्रथम, आयुवर्ग-17 लड़कों में 35 से 40 किलो भारवर्ग में पीकेआर जैन पब्लिक स्कूल से सुशांत प्रथम, 40 से 45 किलो भारवर्ग में एसएस लिटल ऐंजल कान्वेंट मच्छौंडा का इमरान, पीकेआर जैन पब्लिक स्कूल से हर्षित जैन द्वितीय, 45 से 50 किलो भारवर्ग में एसएस लिटल ऐंजल कान्वेंट मच्छौंडा से मोहित सिंह प्रथम, पुलिस डीएवी पब्लिक का रूद्र कुमार द्वितीय रहा। 54 से 58 किलो भारवर्ग में पीकेआर जैन पब्लिक से खुशहाल प्रथम, 70 से 74 किलो भारवर्ग में पुलिस डीएवी पब्लिक स्कूल से अर्णव शर्मा प्रथम रहा। 78 से 82 किलो भारवर्ग में डीएवी सीनियर सेकेंडरी स्कूल का कृष्णा प्रथम रहा।

आयुवर्ग-19 लड़कों में 54 से 58 किलो भारवर्ग में पुलिस डीएवी पब्लिक स्कूल का तेजस शर्मा प्रथम, 62 से 66 किलो भारवर्ग में राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक स्कूल प्रेम नगर से मयंक शर्मा प्रथम व 70 से 74 किलो भारवर्ग में राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक स्कूल प्रेम नगर का भविष्य प्रथम रहा।

शहर के पुलिस डीएवी पब्लिक स्कूल में कराटे प्रतियोगिता में खेलते हुए खिलाड़ी। विभाग

शहर के पुलिस डीएवी पब्लिक स्कूल में कराटे प्रतियोगिता में खेलते हुए खिलाड़ी। विभाग

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed