Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   Weekly Gurmat Samagam concludes at Gurdwara Sri Panjokhra Sahib

Ambala News: गुरुद्वारा श्री पंजोखरा साहिब में साप्ताहिक गुरमति समागम संपन्न

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 15 Nov 2026 11:59 PM IST
विज्ञापन
Weekly Gurmat Samagam concludes at Gurdwara Sri Panjokhra Sahib
अंबाला सिटी। हरियाणा सिख गुरुद्वारा मैनेजमेंट कमेटी के तत्वावधान में शहर के ऐतिहासिक गुरुद्वारा श्री पंजोखरा साहिब साप्ताहिक गुरमति समागम का आयोजन श्रद्धा और उल्लास के साथ संपन्न हुआ। गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी एवं समूह साध संगत के सहयोग से आयोजित यह धार्मिक समागम शाम 7:30 बजे से रात 9:00 बजे तक चला। इस आयोजन में शाहबाद मारकंडा से पहुंचीं प्रसिद्ध कथावाचक एवं कीर्तनी जत्था बीबा कंवलजीत कौर मस्कीन ने शिरकत की। उन्होंने अपनी मधुर वाणी में गुरबाणी कीर्तन और गुरु इतिहास की प्रेरक कथा का श्रवण कराकर उपस्थित संगत को निहाल किया। इस अवसर पर संगत ने भारी संख्या में परिवार सहित पहुंचकर गुरु घर की खुशियां प्राप्त कीं। समागम के समापन पर गुरुद्वारा श्री पंजोखरा साहिब के मैनेजर और समूह साध संगत ने सभी श्रद्धालुओं का आभार जताया। अंत में गुरु का अटूट लंगर बरताया गया, जिसे संगत ने पूरी श्रद्धा के साथ ग्रहण किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed