फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   Weather will change from today, chances of rain till 15

Ambala News: आज से बदलेगा मौसम, 15 तक बारिश के आसार

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 13 Apr 2024 02:29 AM IST
विज्ञापन
Weather will change from today, chances of rain till 15
अंबाला सिटी। अप्रैल में पहली बार पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय हो गया है। शनिवार से लेकर सोमवार इसका असर देखने को मिल सकता है। शनिवार और रविवार को बारिश के साथ तेज हवा भी चल सकती है। इससे गेहूं की फसल भी गिर सकती है।
विज्ञापन

मौसम विभाग ने 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की गति से तेज हवा चलने की संभावना जताई है। वहीं, शुक्रवार को दिन का अधिकतम तापमान 38.2 और न्यूनतम तापमान 19.2 डिग्री सेल्सियस रहा। अप्रैल में अभी तक यह सबसे अधिकतम तापमान है। इससे सुबह से शाम तक गर्मी ने सताया। बारिश से जहां गर्मी से राहत मिल सकती है, वहीं, किसानों के सोने पर बारिश का असर भी पड़ सकता है।
विज्ञापन

कई जगह मध्यम से तेज बारिश

चौधरी चरण सिंह हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय हिसार के कृषि मौसम विज्ञान विभागाध्यक्ष डॉ. मदन खीचड़ ने बताया कि हरियाणा राज्य में लगातार दो पश्चिमी विक्षोभ के आंशिक प्रभाव से मौसम आमतौर पर 15 अप्रैल तक परिवर्तनशील रहने की संभावना है। इस दौरान 12 अप्रैल तक बीच-बीच में आंशिक बादल और हवाएं चलने की संभावना है, लेकिन एक और पश्चिमी विक्षोभ की सक्रियता से 13 अप्रैल रात्रि से 15 अप्रैल के दौरान हवाओं व गरज चमक के साथ राज्य के ज्यादातर स्थानों पर बीच-बीच में हल्की बारिश होने की संभावना है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस दौरान कुछ एक स्थानों पर मध्यम से तेज बारिश की भी संभावना बन रही है। इससे दिन के तापमान में हल्की गिरावट रह सकती है, लेकिन रात्रि तापमान में हल्की बढ़ोतरी होने की संभावना है। इस दौरान बीच-बीच में तेज हवा चलने की भी संभावना है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed