फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   Weather is pleasant due to sunshine, weather will remain dry till nine

Ambala News: धूप से मौसम सुहावना, नौ तक खुश्क रहेगा मौसम

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 07 Feb 2024 04:14 AM IST
विज्ञापन
Weather is pleasant due to sunshine, weather will remain dry till nine
अंबाला सिटी। सुबह से शाम तक धूप खिलने से मौसम सुहावना हो गया। लगातार पांच दिन मौसम खराब होने के बाद मंगलवार को धूप निकली। मौसम साफ होने से दिन में ठंड से राहत मिली है, वहीं रात में तापमान गिरने से ठंड बढ़ गई है।
विज्ञापन

दिन का अधिकतम तापमान 18.9 डिग्री सेल्सियस रहा। यह तापमान पिछले 24 घंटे में 1.8 डिग्री सेल्सियस बढ़ा। इसी तरह न्यूनतम तापमान 7.9 डिग्री सेल्सियस रहा। यह तापमान पिछले 24 घंटे में 3.6 डिग्री सेल्सियस गिरा। चौधरी चरण सिंह हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय हिसार के कृषि मौसम विज्ञान विभागाध्यक्ष डॉ. मदन खीचड़ ने बताया कि 9 फरवरी तक मौसम खुश्क रहने और हल्की गति से शीत हवाएं चलने की संभावना है। इससे राज्य में दिन के तापमान में हल्की बढ़ोतरी होने परंतु रात्रि तापमान में हल्की गिरावट होने और अल सुबह धुंध रहने की संभावना है।
विज्ञापन

रात को ठंड कर रही परेशान
दिन में धूप निकलने से मौसम साफ रहा। सुबह से शाम बाजारों में भी धूप खिलने से रौनक रही और पार्कों में भी लोग सैर करते नजर आए। धूप निकलने पर मौसम साफ होने के साथ ही सुन्न कर देने वाली ठंड भी शाम को बढ़ गई। इससे रात का तापमान भी कम हुआ है। आने वाले दिनों में हल्की गति से शीत हवा चल सकती है। इससे रात का तापमान कम होने पर धुंध भी परेशान कर सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed