फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   Weather also affects mental health

Ambala News: मौसम का मानसिक स्वास्थ्य पर भी असर

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 14 Jul 2024 04:14 AM IST
विज्ञापन
Weather also affects mental health
अंबाला सिटी। गर्मी के प्रभाव से न केवल शारीरिक स्वास्थ्य पर असर हो रहा है। बल्कि मानसिक स्वास्थ्य पर भी वातावरण का असर पड़ता है। मौसम के नकारात्मक प्रभाव से हार्मोन नोर्ड नियंत्रण से बाहर हो जाते हैं और लोगों को छोटी-छोटी बातों पर गुस्सा आने लग जाता है।
विज्ञापन

इस कारण लोग आत्महत्या जैसे फैसले की ओर दौड़ते है। शहर नागरिक अस्पताल में आए दिन जहर खुरानी के मामले देखने को मिल रहे है। मई महीने में कुल 13 मामले आए थे। हालांकि इन मामलों में किसी की भी जान नहीं गई है। मनोरोग चिकित्सकों का कहना है कि अधिक अप्रिय मौसम के कारण भी हमें छोटी छोटी बातों पर गुस्सा आ जाता है। ऐसे में कुछ तरीकों को अपनाकर खुद पर नियंत्रण पा सकते हैं। जब भी कोई सदस्य किसी परेशानी में नजर आए तो उससे बात करें और उसकी परेशानी को समझने का प्रयास करना चाहिए।
विज्ञापन


धीमे सांस लेने से मिलेगा लाभ

मनोरोग चिकित्सक डॉ. राजेंद्र राय ने बताया कि इस प्रकार की समस्याओं से बचने के लिए हम सांस लेने की प्रक्रिया को धीमा कर सकते है। आमतौर पर हम एक मिनट में 12 से 18 बार सांस लेते है। जब भी हमें गुस्सा आए तो हम सांस लेने की संख्या को आठ से 10 बार तक लेकर आ सकते है। इससे हमारे शरीर की हार्मोन नोर्ड पर नियंत्रित कर सकते हैं। इससे गुस्सा भी कम आता है। जिससे मन भी शांत रहता है। रात के समय वाहन चलाते समय भी हमें ध्यान रखना चाहिए। रात के समय आंखों में पड़ने वाली रोशनी से भी परेशानी बढ़ती है। इसलिए रात के समय वाहन चलाते समय आवश्यक न हो तो रुक जाना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन




वर्जन

गुस्से पर नियंत्रण के लिए योग और गहरी सांसें लेने का अभ्यास करना चाहिए। जितना हो सकते विवाद से टलना चाहिए। मन में परेशानी होने पर किसी अपने से बात करें।
-डॉ. राजेंद्र राय, मनोरोग चिकित्सक
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed