फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   Weapons fired at many places on Holi, 52 injured

Ambala News: होली पर कई जगह चले हथियार, 52 चोटिल

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 27 Mar 2024 03:58 AM IST
विज्ञापन
Weapons fired at many places on Holi, 52 injured
अंबाला। होली का पर्व जिलेभर में मना। कई जगह होली के रंग में भंग पड़ा। मारपीट के मामलों में महिला और युवकों सहित करीब 52 लोग घायल हो गए। एक ओर जहां थंबड़ गांव में सरपंच के भाई पर ही रंजिश के चलते लाठी और डंडों से हमला कर दिया। वहीं, छावनी के कच्चा बाजार में बाइक की स्पीड कम करने पर युवक पर छूरी से हमला कर गया।
विज्ञापन

जांघ में गहरे घाव आए हैं और युवक को चंडीगढ़ पीजीआई रेफर कर दिया था। जबकि शहजादपुर मिल के पास तेज रफ्तार बाइक चालक ने बाइक सवार राजमिस्त्री बिचली धमौली गांव निवासी सोमनाथ और उसके साथी शमशेर को टक्कर मार दी। हादसे में शमशेर सिंह की मौत हो गई। पुलिस ने मामला दर्ज कर सभी की जांच शुरू कर दी। उधर, अंबाला सिटी में एक व्यक्ति की शराब के नशे में छत से गिरने पर मौत हो गई।
विज्ञापन


पहला मामला

सरपंच पर लाठी डंडों से हमला, गंभीर



होली के मौके पर थंबड़ गांव के सरपंच के भाई पर रंजिश के चलते करीब सात लोगों ने धारदार हथियारों से हमला कर दिया। पहले तो सरपंच का भाई अशोक खुद के बचाव के लिए गाड़ी लेकर भागने लगा, लेकिन हमलावरों ने बाइक आगे लगाकर रोक लिया और नीचे उतारकर हमला कर दिया। गंभीर रूप से घायल अवस्था में अशोक को उपचार के लिए मुलाना के एमएमयू अस्पताल में दाखिल करवाया, जहां वह उपचाराधीन है। बराड़ा पुलिस ने पम्पी, संजू, मोहित, इशावर सिंह उर्फ आशू, मांगा, मनोज पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी। पुलिस को दिए बयान में घायल थम्बड़ गांव निवासी अशोक कुमार ने बताया कि सोमवार की शाम को वह अपनी गाड़ी लेकर अपने घर जा रहा था। जैसे ही वह गांव में ही रहने वाले इंद्रपाल राणा के घर के पास पहुंचा तो कुछ लोग लाठी-डंडे लेकर खड़े हुए थे। पहले तो वह गाड़ी लेकर गुजरने लगा तो आरोपियों ने बाइक आगे लगाकर कार रोक ली। फिर हमला कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


दूसरा मामला



बुलेट की स्पीड कम करने को कहा चाकू से गोदा



अंबाला। छावनी के नमस्ते चौक पर तेज रफ्तार बुलेट की स्पीड कम करने के लिए बोलने पर युवक को चाकू के गोद दिया। करीब चार युवकों ने छुरे से वाल्मीकि बस्ती निवासी गौतम की जांघ में एक के बाद एक वार किए। खून से लथपथ हालत में आरोपी को उपचार के लिए छावनी नागरिक अस्पताल में लाया गया, जहां से घायल को चंडीगढ़ पीजीआई रेफर कर दिया। बाद में परिजन आरोपी से प्राइवेट अस्पताल ले गए। अंबाला कैंट पुलिस अभिषेक उर्फ अभी सहित दो-तीन अन्य पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी। हमले में गौतम के 5 घाव आए है। घायल गौतम ने बताया कि होली पर दोपहर के समय वह नमस्ते चौक पर ऑटो के पास खड़ा था। तभी आरोपी काफी तेजी में बुलेट चला रहा था। जैसे ही उसने बाइक को आराम से चलाने की नसीहत दी थी तो गाली गलौज करने लगा। देखते ही देखते अन्य दोस्तों के साथ मिलकर मारपीट शुरू कर दी। इस बीच छुरा निकालकर उसकी जांघ पर हमला कर दिया।

तीसरा मामला... हादसा



वाहन की टक्कर में एक की मौत, दूसरा घायल



अंबाला। शहजादपुर मिल के पास होली पर एक तेज रफ्तार बाइक ने राजमिस्त्रियों की बाइक को टक्कर मार दी। हादसे में बाइक सवार दोनों राजमिस्त्री उछालकर सड़क पर गिरे। हादसे में बिचली धमौली गांव निवासी शमशेर सिंह की मौत हो गई। सोमनाथ घायल हो गया। बताया जाता है कि बाइक चालक नशे में था। पुलिस को दी शिकायत में बिचली धमौली गांव निवासी सोमनाथ ने बताया कि वह मकान का लेंटर बांधने का काम करता है। सोमवार को जग्गू माजरा गांव में अपने गांव के शमशेर सिंह के साथ लेंटर बांधने के लिए गए थे। दोपहर 12 बजे अपना काम खत्म किया और खाना खाने के बाद वापस जग्गू माजरा से घर के लिए चले थे। तभी शहजादपुर मिल के पास एक व्यक्ति तेज रफ्तार में बाइक चलाता हुआ आया और सीधी टक्कर मार दी।

चौथा मामला

दो गुटों में मारपीट, चार घायल



अंबाला। होली पर दुखेड़ी गांव में पड़ोसी नाली से कचरा निकालने के विवाद में भिड़ गए और दोनों में जमकर ईंट, पत्थर और डंडे चले। बीचबचाव करने आए परिजन भी इस हमले में घायल हो गए। एक पक्ष से धर्मदास तो दूसरे पक्ष से पिता रामपाल और उसका बेटा कर्णवीर घायल हो गए। ग्रामीणों ने बीचबचाव कर मामले को शांत कराया। मारपीट में घायल एक गुट से धर्मदास ने बताया कि वह अपने घर के बाहर नाली में जमा कचरा और गंदगी निकाल रहा था। इसी दौरान पड़ोसी ने हमला कर दिया। दूसरे पक्ष से घायल कर्णवीर ने बताया कि आरोपों ने नकारते हुए पहले धर्मदास पर हमला करने के आरोप लगाए। आरोपी ने बीचबचाव करने आए उसके पिता रामपाल और माता विद्या देवी से भी मारपीट की।

पांचवां मामला

होली पर छत से गिरकर व्यक्ति की मौत



अंबाला। सिटी की नई सब्जी मंडी निवासी छेदन की छत से गिरकर मौत हो गई। बताया जाता है कि छेदन शराब के नशे में था। उसे उपचार के लिए सिटी नागरिक अस्पताल लाया गया, जहां उसे मृत घोषित कर दिया। बताया जाता है कि छेदन भाइयों के साथ रहता था और एक दुकान पर काम करता था। सोमवार को होली के अवसर पर शराब का सेवन कर लिया था। इसके बाद छत से गिर गया।


अलग-अलग मारपीट में 16 घायल

छावनी के अस्पताल में 16 लोग घायल आए। इनमें दयाल बाग निवासी विकास, बब्याल निवासी राजू, पंजाबी बाग निवासी शुभम, डेहा काॅलोनी निवासी साजन, रामबाग रोड निवासी कमल, मोहित सैनी, सेक्टर- 12 ए निवासी सुरेश चंद गोयल, तोपखाना परेड निवासी बलकार व अरमान घायल है। इसके अलावा रेलवे कॉलोनी निवासी साहिल, राजबीर, इंद्रपुरी निवासी निभा देवी, अनिल कुमर, राकेश कुमार, रजनी सैनी और रेखा घायल हुए। उधर, अंबाला सिटी के नागरिक अस्पताल में 29 लोग मारपीट में घायल होकर आए। इनमें छह केस रतनगढ़ एरिया की ही हैं। चार केस नाहन हाउस एरिया के हैं। कुल 29 एमएलआर कटी है। जिसमें घायल पिंकी, रवि, मनप्रीत, रमन, मनजीत कौर, शांति देवी, मोनू, सुषमा, सन्नी, तुषार, मोहित, संदीप, सुरेंद्र, कमलजीत सिंह, संदीप, जीत राम, दया राम, लक्ष्मी, संदीप घायल है। इन घायलों को प्राथमिक उपचार के बाद भेज दिया गया। करीब 10 से 12 लोगों को गंभीर चोटें थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed