फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   Waterlogging since two months, met the Home Minister and told his sorrow

Ambala News: दो माह से जलभराव गृहमंत्री से मिल सुनाया दुखड़ा

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 21 Aug 2023 01:15 AM IST
विज्ञापन
Waterlogging since two months, met the Home Minister and told his sorrow
अंबाला। छावनी स्थित पूजा विहार, सोनिया काॅलोनी, न्यू कॉलाेनी, हरबंस काॅलोनी और समता विहार के लोग खाली प्लाॅटों और सड़कों पर जमा पानी निकासी के लिए रविवार गृहमंत्री अनिल विज से मिले।
विज्ञापन

लोगों का कहना है कि पिछले महीने की बारिश और टांगरी में आई बाढ़ से घर का नुकसान हुआ था, लेकिन अभी तक पानी काॅलोनी और सड़कों ने नहीं निकला। इस कारण लोग परेशानियों का सामना कर रहे हैं। लोगों ने गृहमंत्री विज को सौंपी शिकायत में कहा कि वह खाली प्लाॅट और सड़क पर पंप लगाकर नगर परिषद के वाटर टैंक से पानी की निकासी करवाई जाए।
विज्ञापन

ऐसे में उन्हें आश्वासन मिला कि जल्द ही समाधान होगा और सोमवार से ही इलाके में काम शुरू करा दिया जाएगा। लोगों ने बताया कि पूजा विहार काॅलोनी में पानी निकासी के लिए छोटा नाला है। इसमें न्यू काॅलोनी, सोनिया काॅलोनी का पानी गिरता है। इसलिए न्यू काॅलोनी और सोनिया काॅलोनी का नाला अलग से बनाया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

फोटो: 23
बद से बदतर हो गए हालात
जितेंद्र वर्मा ने बताया कि पिछले लंबे समय से न्यू कॉलोनी की मुख्य सड़क पर पानी जमा है, जिसके कारण सोनिया काॅलोनी , पूजा विहार और समता कालोनी के लोगों को पानी से बीच से गुजरते हुए अपने घर पर जाना पड़ रहा है। बद से बदतर हालात हो गए हैं।
फोटो: 24
मच्छरों से बचाएं, कराएं फॉगिंग
पूजा विहार निवासी राम सिंह ने बताया कि पिछले एक महीने से भी ज्यादा समय से खाली प्लाॅटों में पानी जमा होने के कारण मच्छरों की भरमार है और कॉलोनी में बीमारी फैलने का खतरा है। इसलिए प्रशासन जल्द से जल्द उनकी कॉलोनी में फॉगिंग कराएं और हालात में सुधार करें।
फोटो: 25
पानी के कारण सीवर ब्लॉक
न्यू काॅलोनी निवासी जितेंद्र ने बताया कि पानी के कारण काॅलोनी में सीवर ब्लॉक हैं। इस कारण कॉलोनी के लोगों को बहुत परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। इसके अलावा और उनके घर के सामने सड़क पर अभी तक पानी जमा है। पानी से बीच रहने की आदत हो गई है।
फोटो: 26
पानी के कारण नाली भी ब्लाॅक
हरबंस कॉलोनी निवासी मनोज कुमार ने बताया कि पानी के कारण नाली ब्लॉक पड़ी है। प्लॉट में भी पानी जमा है और पानी की निकासी भी नहीं है। ऐसे में चारों ओर केवल पानी ही पानी है। प्रशासन को चाहिए कि इलाके में सबसे पहले पानी निकासी की व्यवस्था कराएं।
फोटो:27
खरीदकर पी रहे पानी
पूजा विहार कॉलोनी निवासी गौरव ने बताया कि पिछले काफी दिनों से पीने का पानी गंदा और बदबूदार आ रहा है, जिसके कारण बाहर से खरीदकर पानी पा रहे हैं। ऐसे में घरों में गंदा पानी आ रहा है। करीब एक सप्ताह पहले स्वास्थ्य विभाग की टीम ने आठ घरों से पानी के सैंपल लिए थे।

फोटो: 28
मजबूरी में पी रहे हैंडपंप का पानी
मलकीत सिंह ने बताया कि जबसे बाढ़ आई है, तब से पानी की समस्या बरकरार है। पीने का पानी गंदा आ रहा है। मजबूरन पूरे परिवार को हैंडपंप का पानी पीना पड़ रहा है। सालों से इस इलाके में रह रहे हैं तो काफी लगाव है। प्रशासन को इन कॉलोनियों से पानी निकासी के लिए कोई पुख्ता इंतजाम करने चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed