फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   Waterlogging is a big problem, main market along with residential areas are submerged

Ambala News: जलभराव से बड़ी परेशानी, रिहायशी क्षेत्रों सहित मुख्य बाजार जलमग्न

Sat, 23 Aug 2025 10:17 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अंबाला
संवाद न्यूज एजेंसी, अंबाला Updated Sat, 23 Aug 2025 10:17 PM IST
विज्ञापन
Waterlogging is a big problem, main market along with residential areas are submerged
बराड़ा के मुख्य बाजारों में जलभराव के कारण हालात। संवाद
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


बराड़ा। बिना बारिश के ही कस्बा में जलभराव है। पिछले कई दिनों से क्षेत्र में रुक-रुककर बूंदाबांदी हो रही थी, इसके चलते दोसड़का सड़क की तरफ से काफी मात्रा में पानी क्षेत्र में प्रवेश कर रहा है। सढौरा की तरफ से आने वाला पानी भी विभिन्न गांवों से होकर कस्बे में पहुंच रहा है। इस कारण बंसल पैलेस से बराड़ा गांव वाली सड़क कई दिन से पूरी तरह जलमग्न है, जबकि गांव के कुछ हिस्सों में जलभराव है। शनिवार सुबह से अचानक काफी पानी बढ़ गया है, जो महाराणा प्रताप चौक से होता हुआ मुख्य बाजार में एसबीआई बैंक के सामने तक पहुंच गया।

दुकानदारी प्रभावित
जलभराव होने से दुकानदारी प्रभावित हो रही है। पानी दुकानों में घुस रहा है और इस कारण दुकानदारों ने मिट्टी के कट्टे भरकर पानी को रोकने की कोशिश की है। दुकानदारों का कहना है कि इस पानी के कारण जहां उनका सामान खराब हो रहा है, वहीं कई फुट पानी होने के कारण कोई ग्राहक नहीं आ रहा है, वहीं हरगोबिंदपुरा कॉलोनी के भी बुरे हाल हैं।
विज्ञापन


नगर पालिका में जानकारी के बाद नहीं हुई सुनवाई
मनजीत कौर ने बताया कि गली में पानी की निकासी का प्रबंध करने कोई नहीं आया, उनके घर में पानी घुस गया, इस बारे में उन्होंने कई बार नगरपालिका कार्यालय में बोला, लेकिन कोई सुनवाई नहीं हुई। इसलिए आज वह खुद ही अपने बेटे के साथ औजार लेकर पानी निकासी का प्रबंध कर रही हैं जबकि नगर पालिका कार्यालय के बाहर भी काफी जलभराव रहा और पानी का कार्यालय प्रांगण में प्रवेश कर रहा था।
विज्ञापन
विज्ञापन


करनाल कॉलोनी वासियों की बड़ी दिक्कत
जहां पूरा क्षेत्र में जलभराव की समस्या से लोग जूझ रहे हैं, वहीं करनाल कॉलोनी के लोग कई फुट गंदे पानी से होकर गुजर रहे हैं। वार्ड 4 करनाल कॉलोनी में अंतिम छोर पर रह रहे फरजाना, मेमवती, बीर सिंह, टिंकू, इरशाद, शक्ति, रेखा आदि ने बताया कि उनके घर की तरफ जाने वाला केवल एक ही रास्ता है। इस रास्ते पर कई फुट गंदा पानी खड़ा है। इससे उन्हें गुजरने में काफी परेशानी हो रही है। इस पानी से उन्हें जीव जंतुओं का खतरा बना हुआ है न तो वो अपनी रेहड़ी निकाल पा रहे हैं और न ही बच्चे स्कूल जा पा रहे हैं। यहां पर बिजली के खंभे भी लगा दिए थे लेकिन लाइटें नहीं लग सकी हैं, इस कारण से रात्रि के समय अंधेरे में निकलने में लोगों को दिक्कत होती है।


नगरपालिका में जब भी लाइटें आएंगी तो करनाल कॉलोनी में भी लगा दी जाएगी, वहीं गली को लेकर जेई को निरीक्षण करवाया तो उन्होंने कहा कि इस गली से घर काफी कम हैं, इसलिए यह गली नहीं बन सकती। जब इस तरफ अन्य घर बन जाएंगे तो गली का निर्माण हो जाएगा।

- प्रवेश मेहंदीरत्ता, पार्षद, वार्ड चार।

बराड़ा के मुख्य बाजारों में जलभराव के कारण हालात। संवाद

बराड़ा के मुख्य बाजारों में जलभराव के कारण हालात। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed