फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   Waterlogging due to rain, people are troubled

Ambala News: बारिश से जलभराव, लोग परेशान

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 16 Sep 2024 01:54 AM IST
विज्ञापन
Waterlogging due to rain, people are troubled
शहर के रामबाग रोड पर बारिश से हुआ जलभराव।
अंबाला सिटी। बारिश से शहर में जलभराव हो गया। पहले भी शहर में एक दिन की बारिश में जलभराव हो जाता है। रविवार सुबह जलभराव होने से लोगों को आवाजाही में परेशानी झेलनी पड़ी। शहर के नदी मोहल्ला, अग्रसेन चौक, रामबाग रोड, जंडली पुल और सेक्टरों में जलभराव हो गया। शनिवार-रविवार की रात और रविवार दिन में बारिश हुई।
विज्ञापन

इस वजह से बिजली व्यवस्था भी प्रभावित हुई। वहीं, बारिश के कारण कई सड़कों में गड्ढे भी हो गए, क्योंकि इन गड्ढों में कुछ दिनों पहले मिट्टी और गटका डाला गया था। बारिश की वजह से दोबारा से यह गड्ढे खाली हो गए। रविवार शाम को भी कई जगहों पर बारिश हुई। रविवार को अधिकतम तापमान 31.2 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 22.4 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। पिछले 24 घंटे में 34.2 मिलीमीटर बारिश हुई। 17 सितंबर तक मौसम परिवर्तनशील रहने की संभावना है।
विज्ञापन

चौधरी चरण सिंह हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय हिसार के कृषि मौसम विज्ञान विभागाध्यक्ष डॉ. मदन खीचड़ ने बताया कि हरियाणा राज्य में मौसम आमतौर पर 17 सितंबर तक परिवर्तनशील रहने की संभावना है। इस दौरान मानसून ट्रफ सामान्य स्थिति पर उत्तर की तरफ बने रहने और अरब सागर से नमी वाली हवाएं आने की संभावना से राज्य में मानसूनी हवाओं की सक्रियता में बढ़ोतरी होने के आसार हैं। जिससे राज्य के ज्यादातर क्षेत्रों में बारिश की गतिविधियों में फिर से वृद्धि हो सकती है। राज्य के ज्यादातर क्षेत्रों में बीच-बीच में हवाएं व गरज चमक के साथ कहीं-कहीं हल्की से मध्यम बारिश की संभावना बन रही है। इस दौरान कुछ एक स्थानों पर तेज बारिश की आशंका है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed