फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   Waterlogging-drinking water crisis: women of Shaktinagar got angry, jammed

जलभराव-पेयजल संकट : शक्तिनगर की महिलाओं का फूटा गुस्सा, लगाया जाम

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 29 Jul 2023 12:10 AM IST
विज्ञापन
Waterlogging-drinking water crisis: women of Shaktinagar got angry, jammed
अंबाला सिटी। बाढ़ के बाद पेयजल को लेकर लोगों में आक्रोश बढ़ रहा है। शुक्रवार को सिटी के मानव चौक पर दोपहर करीब एक बजे शक्तिनगर कॉलोनी वासियों ने रोड जाम कर दिया। आक्रोशित महिलाओं ने नगर निगम प्रशासन और स्थानीय जनप्रतिनिधियों की व्यवस्था पर रोष प्रकट किया। यह विरोध प्रदर्शन एक घंटे तक चलता रहा।
विज्ञापन


शक्तिनगर क्षेत्र में लंबे समय से गंदे पानी की निकासी न होने के कारण लोग परेशान चल रहे थे। करीब 15 दिनों से क्षेत्र में दूषित पेयजल की सप्लाई दी जा रही थी। इस दौरान मुख्य मार्ग के दोनों तरफ वाहनों की कतारें लग गईं। वहीं सिटी थाना प्रभारी नरेंद्र सिंह पुलिस दल के साथ मौके पर पहुंचे। उन्होंने प्रदर्शनकारियों को समझाने का प्रयास किया, मगर वह निगम प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी करते दिखाई दिए।
विज्ञापन


स्थानीय लोगों ने कहा कि शक्तिनगर क्षेत्र में मुख्य नाले की दीवार टूटी हुई है। जिस वजह से हल्की बारिश होते ही क्षेत्र में गंदे पानी से जलभराव हो जाता है। वहीं बीते लंबे समय से क्षेत्र में पेयजल की सप्लाई कभी-कभी दी जा रही है। जो सप्लाई दी जा रही है उसका पानी बहुत गंदा आ रहा है। यह पीने के लिए लायक नहीं है। इस दूषित पेयजल से काफी दुर्गंध आ रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


लोगों ने विरोध किया तो मौके पर चीफ सेनेटरी इंस्पेक्टर फूल कुमार टीम के साथ पहुंचे। वहीं सिटी विधायक के प्रतिनिधि सौरभ गुप्ता, वार्ड नंबर 12 के पार्षद प्रतिनिधि गुरप्रीत शाना, डिप्टी मेयर प्रतिनिधि सुरेंद्र ढींगरा सहित विभिन्न प्रशासनिक अधिकारी मौके पर रहे। करीब एक घंटे की भारी मशक्कत के बाद जाम खुलवाया।



दूषित पेयजल की हो रही सप्लाई
रजनी ने बताया कि बीते कई दिनों से क्षेत्र में दूषित पेयजल की सप्लाई दी जा रही थी। जिसको लेकर संबंधित प्रशासनिक अधिकारियों को निरंतर शिकायतें भी स्थानीय कॉलोनी वासियों की ओर से की जा रही थी, मगर अधिकारी ने लोगों की समस्या पर संज्ञान नहीं लिया।



गलियों में हो जाता है जलभराव

मोहित ने कहा कि हल्की में ही क्षेत्र की गलियों में जलभराव की स्थिति बन जाती है। जिसके बारे में संबंधित निगम प्रशासनिक अधिकारियों को कई बार अवगत करवाया गया है। प्रशासन की ओर से समस्या का समाधान करने के लिए ठोस कदम नहीं उठाए गए।



दीवार कई जगह से टूटी

मनीषा गुप्ता का कहना है कि शक्तिनगर क्षेत्र के बीच से एक मेन नाला गुजर रहा है। जिसकी दीवार कई जगहों से टूटी पड़ी है। टूटी हुई दीवार के रास्ते से नाले का गंदा पानी कॉलोनी में घुस जाता है। जिससे स्थानीय लोगों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ता है।




मंगलवार को भी भर गया था पानी

ललित नारंग ने कहा कि बीते मंगलवार को हल्की बारिश हुई थी। जिससे स्थानीय कॉलोनी वासियों के घरों में पानी घुस गया था। बीते दिनों बने बाढ़ जैसे हालातों में घर में रखा सामान खराब हो चुका है। इसी डर के कारण अधिकारियों से बार-बार संपर्क किया जा रहा था।






तीन दिन पहले भी शक्तिनगर क्षेत्र के मेन नाले की सफाई करवाई गई थी। जिसमें जेसीबी के साथ करीब 10 सफाई कर्मचारी भी लगाए गए थे। स्थानीय लोगों को दोबारा संतुष्ट करने के लिए सफाई कर्मचारियों को सफाई करने के लिए लगा दिया है। स्थानीय लोगों की समस्या का समाधान करने के हर संभव प्रयास किए जा रहे हैं।



-फूल कुमार, चीफ सेनेटरी इंस्पेक्टर, नगरनिगम अंबाला।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed