फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   Water will be filled in twenty feet high tanks without motor, boosters will become support

Ambala News: बीस फुट ऊंची टंकियों में बिना मोटर के भरेगा पानी, बूस्टर बनेंगे सहारा

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 27 May 2023 01:07 AM IST
विज्ञापन
Water will be filled in twenty feet high tanks without motor, boosters will become support
अंबाला। छावनी के घरों में बीस फुट ऊंची पानी की टंकी तक पानी चढ़ सके, ऐसी व्यवस्था हम कर रहे हैं। पेयजल आपूर्ति के लिए अद्दोमाजरा से नई पाइपलाइन छावनी तक डाली जा रही है। कई जगह बूस्टर लगाए गए हैं। वहीं कुछ बूस्टर लगने हैं। शुक्रवार को हरियाणा के गृह एवं स्वास्थ्य मंत्री ने पीडब्ल्यूडी रेस्ट हाउस में आयोजित बैठक के दौरान यह जानकारी दी।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि छावनी में पीने के पानी की एक लाइन अद्दोमाजरा से पहले ही डली हुई है। अब एक और लाइन डालकर छावनी तक लाई जा रही है। यह छावनी के एक्सटेंडेड एरिया के घर-घर तक पहुंचेगी। यह पानी डिफेंस काॅलोनी व कलरहेड़ी के अंतिम छोर तक पहुंचे, उसके लिए बूस्टर बनाए हैं। उन्होंने नगर परिषद और जनस्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों को संयुक्त निरीक्षण करने के निर्देश भी दिए।
विज्ञापन

गृहमंत्री ने कहा कि बैठक में स्ट्रॉम वाटर पाइपलाइन को लेकर समीक्षा की गई है कि कहां-कहां छोटे टुकड़े इसके डलने रह गए हैं। इसी तरह छावनी में सीवरेज के चार एसटीपी चालू होने हैं जो बब्याल, खुड्डा, मच्छौंडा और 12 क्राॅस रोड पर लग रहे हैं। जब यह चालू हो जाएंगे तो लोगों से सीवरेज कनेक्शन लेने का आह्वान किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रेलवे पुलों के निर्माण पर की चर्चा
विज ने बताया कि छावनी में चार रेलवे फाटक के स्थान पर पुल रेल मंत्री द्वारा मंजूर किए गए थे। इनमें शाहपुर का अंडर ब्रिज बन चुका है। यहां सड़क व स्ट्रीट लाइट लगना बाकी है। दूसरा मच्छौंडा फाटक का है। इसमें कुछ भूमि अधिगृहीत की जानी है। उन्होंने बताया इसके लिए पैसे मंजूर हो चुके हैं। इसी तरह नन्हेड़ा फाटक पर रेलवे पुल बन चुका है और पुल को रोड से कनेक्ट करने का काम चल रहा है। घसीटपुर में टांगरी बांध रोड को जीटी रोड से जोड़ा जाएगा। घसीटपुर में फाटक पर अंडर ब्रिज बनाने के लिए पांच करोड़ रेलवे को जमा करा दिए हैं। रेलवे अधिकारियों ने कहा कि जल्द इसका वर्क अलॉट कर काम शुरू किया जाएगा।
वॉटर ट्रीटमेंट प्लांट की सुरक्षा होगी मजबूत
गृहमंत्री ने विभागीय अधिकारियों को घसीटपुर में वाटर ट्रीटमेंट प्लांट के चारों ओर तारें लगाने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि गत दिनों जंडली में सेना के वाटर ट्रीटमेंट प्लांट में डूबने के कारण दो बच्चों की मृत्यु हो गई थी। इसको ध्यान में रखते हुए सुरक्षा बढ़ाई जाए।

स्ट्रॉम वाटर लाइन का द्वितीय चरण जल्द होगा शुरू
मंत्री ने बैठक के दौरान द्वितीय चरण में स्ट्रॉम वाटर पाइपलाइन सदर को छोड़ शेष छावनी में डालने के निर्देश दिए। उन्होंने जनस्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिए कि वह इसका एस्टीमेट तैयार करें, ताकि जल्द इस कार्य को मंजूर करवाकर काम शुरू कराया जा सके। गौरतलब है कि छावनी के सदर क्षेत्र में नालों को अंडर ग्राउंड किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed