{"_id":"68bf38dde8b0fa0e2c07e2fd","slug":"water-should-go-directly-into-drains-and-not-into-any-colony-vij-ambala-news-c-36-1-amb1002-149289-2025-09-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"पानी सीधा नाले-नालियों में जाए न कि किसी काॅलोनी में : विज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पानी सीधा नाले-नालियों में जाए न कि किसी काॅलोनी में : विज
Tue, 09 Sep 2025 01:43 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अंबाला
संवाद न्यूज एजेंसी, अंबाला
Updated Tue, 09 Sep 2025 01:43 AM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
अंबाला। इंडस्ट्रियल एरिया से पानी निकासी को लेकर बाधा उत्पन्न करने का मामला सामने आने के बाद सोमवार को ऊर्जा, परिवहन एवं श्रम मंत्री अनिल विज ने दोपहर 12 बजे अचानक से अधिकारियों की बैठक बुला ली। छावनी के पीडब्ल्यूडी रेस्ट हाउस में आयोजित इस बैठक में विज ने सबसे पहले तो अधिकारियों से जलभराव वाले क्षेत्राें की जानकारी ली। बैठक में ही अधिकारियों ने बताया कि इंडस्ट्री एरिया से पहले की जा रही पानी निकासी को कुछ तत्वों द्वारा रुकवा दिया गया था। इसपर मंत्री अनिल विज ने अधिकारियों से कहा कि जहां-जहां पानी जमा है उसे निकालने के लिए वह पूरी ताकत के साथ जुट जाएं। उन्होंने अधिकारियों से कहा कि पानी निकासी के समय यह ध्यान अवश्य रखा जाए कि पानी सीधा नाले-नालियों में जाए। यह पानी किसी कॉलोनी में नहीं जाना चाहिए।
एनएचएआई पर जलभराव न हो इसके लिए सर्वे
ऊर्जा मंत्री अनिल विज ने बैठक के दौरान इंडस्ट्रियल एरिया से पानी निकासी की योजना तैयार की। पानी निकासी के लिए मौके पर अलग-अलग विभागों को जिम्मेदारियां दी गईं। एनएचएआई के प्रोजेक्ट डायरेक्टर ने मंत्री अनिल विज को बताया कि इंडस्ट्रियल एरिया के सामने सड़क पर जो पानी है उसे निकालने का काम किया जा रहा है जिसे जल्द निकाल दिया जाएगा। जलभराव यहां न हो इसके लिए आसपास क्षेत्रों में सर्वे टीम भी लगाई गई है ताकि आगे की रूप रेखा बनाते हुए परियोजना तैयार की जाएगी।