फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   Water on the road of Satsang Vihar, causing problems

Ambala News: सत्संग विहार की सड़क पर पानी, हो रही परेशानी

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 23 Jan 2025 01:39 AM IST
विज्ञापन
Water on the road of Satsang Vihar, causing problems
छावनी के बीडी फ्लोर मिल ​स्थित सत्संग विहार की मुख्य सड़क पर जमा पानी के बीच से गुजरते वाहन चाल
अंबाला। छावनी के बीडी फ्लोर मिल स्थित सत्संग विहार की मुख्य सड़क पर पानी जमा होने के कारण दुकानदार, स्थानीय लोगों और वाहन चालकों को पिछले कई दिनों से परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन

काॅलोनी में सड़के ऊंची होने के कारण पानी की निकासी नहीं हो रही है। जिसके कारण लोगों के घरों का पानी सड़क पर जमा हो रहा है। ऐसे में पानी के कारण दुकानों पर ग्राहक नहीं आ रहे हैं।
विज्ञापन

दुकान पर नहीं आ रहे ग्राहक
छावनी के रामनगर निवासी कीमत लाल ने बताया कि वह दो साल से सत्संग विहार की मुख्य सड़क पर करियाने की दुकान चला रहा है। उन्होंने बताया कि पिछले कई दिनों से सड़क पर पानी जमा होने के कारण दुकान पर ग्राहक नहीं आते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

12 साल से देख रही यह हालात
यासमीन ने बताया कि उन्हाेंने 12 साल पहले अपना घर बनाया था तब से लेकर अब पानी निकासी की समस्या खत्म होने का नाम नहीं ले रही है। बरसात के मौसम में तो इससे ज्यादा बुरा हाल होता है। दो से तीन फीट तक पानी सड़क पर जमा हो जाता है।
दो साल हो गए नहीं सुधरे हालात
बंटी ने बताया कि वह साइंस का काम करता है इस रोड पर उसकी दुकान है पिछले दो साल से वह इस सड़क पर पानी देख रहा है खाली प्लाट में पानी भरा रहता है कई बार पानी प्लाट से सड़क पर फैल जाता है।
पानी निकासी का नहीं हुआ पक्का इंतजाम
साहिल ने बताया कि उसकी रोड पर दुकान है। अधिकतर सड़क पर पानी जमा रहता है। जब भी नगर परिषद में शिकायत करते हैं तो कर्मचारी पानी निकालते आ जाते है, लेकिन पानी निकासी का पक्का इंतजाम आज नहीं हुआ।

सड़क पर जमा पानी को पंप की सहायता से कई बार निकलवाया गया है। अब दोबारा से पंप लगाकर पानी निकाल दिया जाएगा।
राजेश कुमार, सचिव, नगर परिषद, अंबाला सदर।

छावनी के बीडी फ्लोर मिल स्थित सत्संग विहार की मुख्य सड़क पर जमा पानी के बीच से गुजरते वाहन चाल

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed