फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   Water level is low in residential areas, department will install new tube wells

Ambala News: रिहायशी क्षेत्रों में जलस्तर कम, विभाग स्थापित करेगा नए ट्यूबवेल

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 11 May 2025 01:52 AM IST
विज्ञापन
Water level is low in residential areas, department will install new tube wells
अंबाला छावनी के वार्ड नंबर 13 में नए ट्यूबवेल को लेकर शुरु किया गया कार्य। संवाद
अंबाला। रिहायशी क्षेत्रों में पानी का स्तर कम हो रहा है। इसका असर स्थानीय लोगों पर पड़ने लगा है। उन्हें पानी की किल्लत से जूझना पड़ रहा है।
विज्ञापन

इस समस्या के समाधान के लिए जनस्वास्थ्य विभाग ने स्थानीय पार्षदों के साथ मिलकर योजना तैयार की है कि ऐसे क्षेत्रों में ट्यूबवेल स्थापित किए जाएंगे, जिससे कि स्थानीय निवासियों को पानी की कमी से जूझना न पड़े। इस कार्य में स्थानीय पार्षदों से भी सहयोग मांगा गया है कि वो नगर परिषद अध्यक्ष के माध्यम से पानी के स्तर की जानकारी दें।
टीम करेगी समस्या का आकलन
नगर परिषद के अधीन 32 वार्डों में साफ और स्वच्छ पानी की सुविधा को दुरुस्त रखने के लिए जनस्वास्थ्य विभाग द्वारा लगातार कार्रवाई की जा रही है। छावनी की आधी से ज्यादा आबादी को नहरी पानी की सुविधा से जोड़ दिया गया है। लेकिन टांगरी बांध सहित अन्य दूर-दराज के क्षेत्रों में अभी भी पानी की किल्लत है। इसके लिए अब टीम संबंधित क्षेत्रों का दौरा करेगी और स्थानीय निवासियों से मंत्रणा करने के बाद रिपोर्ट तैयार करके उच्चाधिकारियों को सौंपेगी।
विज्ञापन

अंबाला सदर का वार्ड 14
नगर परिषद के अधीन वार्ड 14 के न्यू टैगोर गार्डन में नया ट्यूबवेल स्थापित किया है। इस पर लगभग 26 लाख रुपये खर्च हुए। इस ट्यूबवेल के लगने से वार्ड के लगभग चार हजार लोगों को सीधा फायदा होगा। वहीं टांगरी बांध के अंदर बसी कॉलोनियों के निवासियों की परेशानी भी दूर हो जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

अंबाला सदर का वार्ड 13
नगर परिषद के वार्ड नंबर 13 के अधीन प्रभु प्रेम पुरम कॉलोनी के वासियों को पिछले लंबे समय से पानी की किल्लत से जूझना पड़ रहा था। पानी का स्तर कम होने के कारण प्रेशर नहीं बन पाता था। उनकी समस्या को देखते हुए नप की अध्यक्ष ने नए ट्यूबवेल के लगाने का कार्य आरंभ करवाया है। इस पर लगभग 25 लाख रुपये खर्च होंगे और लगभग 2500 लोगों को नए ट्यूबवेल से सीधा पानी की सुविधा उपलब्ध हो सकेगी।
इमरजेंसी के लिए तैयार टैंकर
गर्मी के मौसम में किसी भी विपरीत परिस्थिति से निपटने के लिए भी जनस्वास्थ्य विभाग सहित नगर परिषद ने पहले ही तैयारी पूरी कर ली है। सरकारी पानी के टेंकरों के अलावा निजी टैंकर आप्रेटरों से भी संपर्क किया गया है ताकि अगर कहीं भी किसी वार्ड में पानी की किल्लत होती तो पानी के टैंकर को भेजकर स्थानीय निवासियों की समस्या का समाधान किया जा सके।
वर्जन
वार्ड स्तर पर पानी की कमी का आंकलन किया जा रहा है। प्राथमिक चरण में न्यू टैगोर गार्डन और प्रभु प्रेम पुरम में नए ट्यूबवेल को लगाने का कार्य आरंभ कर दिया है। जहां-जहां पानी की कमी होगी, वहां नए ट्यूबवेल लगवाए जाएंगे।

स्वर्ण कौर, नप अध्यक्ष।
वर्जन
नगर परिषद के साथ मिलकर वार्ड स्तर पर पानी के स्तर का आंकलन किया जा रहा है, जिससे कि गर्मी के दिनों में पानी की किल्लत न रहे। इसके लिए टीम का भी गठन किया गया है। वहीं इमरजेंसी के लिए भी पानी के टैंकर तैयार रखे हैं।
जगदीप सिंह विर्क, कनिष्ठ अभियंता, जनस्वास्थ्य विभाग।

अंबाला छावनी के वार्ड नंबर 13 में नए ट्यूबवेल को लेकर शुरु किया गया कार्य। संवाद

अंबाला छावनी के वार्ड नंबर 13 में नए ट्यूबवेल को लेकर शुरु किया गया कार्य। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed