{"_id":"60f882778ebc3e6d89507e56","slug":"water-crisis-in-front-of-600-families-residents-of-sector-34-aasian-flats-are-not-getting-drinking-water-ambala-news-knl77290070","type":"story","status":"publish","title_hn":"600 परिवारों के सामने जलसंकट, सेक्टर-34 आशियान फ्लैटवासियों को नसीब नहीं हो रहा पेयजल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
600 परिवारों के सामने जलसंकट, सेक्टर-34 आशियान फ्लैटवासियों को नसीब नहीं हो रहा पेयजल
विज्ञापन
Water crisis in front of 600 families, residents of Sector-34 Aasian flats are not getting drinking water
- फोटो : Ambala
अंबाला। सेक्टर-34 आशियाना में रहने वाले 600 परिवारों के लगभग 3600 लोगों के सामने जल संकट बना हुआ है। करीब एक महीने से यहां के लोग पानी के लिए तरस रहे हैं। लेकिन अब हालात बद से बदतर हो गए हैं। पिछले 10 दिनों से तो यह आधा घंटा भी पानी दिनभर में नसीब नहीं होता।
बुधवार की बात करें तो यहां कलावती के परिवार में शादी थी। बेटी का विवाह होने के कारण रिश्तेदार आए थे लेकिन घर में एक घूंट भी पानी की नहीं थी। उधर अब सभी को बरात के आने का भी बेसब्री से इंतजार था लेकिन इस परिवार को सबसे ज्यादा चिंता सता रही थी तो सिर्फ पानी की। कहीं इसी पानी के चलते आज शर्मशार न होना पड़े। इसीलिए परिजनों ने तुरंत टैंकर मंगवाए। टैंकर पहुंचने के बाद परिवार के लोगों ने राहत की सांस ली। यहां की स्थिति का अंदाजा इस बात से लगाया जा सकता है कि नहाने के लिए तो दूर की बात खाना पकाने तक के लिए लोगों को पानी नहीं मिल रहा। इसीलिए लोग गांव घसीटपुर से ऑटो, रेहड़ी और अन्य माध्यमों से पानी भरकर ला रहे हैं। कुछ लोग मंदिर परिसर से पानी लाते हैं। दरअसल हुडा आशियाना फ्लैट तीन मंजिला हैं। इनमें पहली, दूसरी और तीसरी किसी भी मंजिल पर पानी नहीं आता। केवल धरातल पर ही पानी आता है वह भी दिन में आधा घंटा।
सेक्टर-34 में पानी की समस्या है इस संबंध में किसी ने कोई शिकायत नहीं दी। यदि इस तरह की कोई शिकायत आती है तो निश्चित तौर पर वह कल ही एक्सईएन को मौके पर भेजकर व्यवस्था करवा दूंगा।
विज्ञापन
-अशोक कुमार, संपदा अधिकारी