{"_id":"66067a8b3ec53a981c0a053b","slug":"water-canon-boy-navdeep-cia-brought-ambala-to-get-jalbera-medically-examined-presented-before-duty-magistrate-2024-03-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ambala: वाटर कैनन बॉय नवदीप जलबेड़ा को मेडिकल कराने लाई सीआईए, ड्यूटी मैजिस्ट्रेट के समक्ष किया पेश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ambala: वाटर कैनन बॉय नवदीप जलबेड़ा को मेडिकल कराने लाई सीआईए, ड्यूटी मैजिस्ट्रेट के समक्ष किया पेश
Fri, 29 Mar 2024 01:53 PM IST
नवीन दलाल
संवाद न्यूज एजेंसी, अंबाला (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, अंबाला (हरियाणा)
Published by: नवीन दलाल
Updated Fri, 29 Mar 2024 01:53 PM IST
सार
वाटर कैनन बॉय नवदीप सिंह जलबेड़ा को सीआईए 1 मोहाली से अंबाला शहर के नागरिक अस्पताल में लेकर आई। इसके बाद नवदीप का मेडिकल कराया गया और ड्यूटी मैजिस्ट्रेट के समक्ष पेश किया गया। किसान नेता नवदीप इस बार के किसान आंदोलन में भी काफी प्रमुख भूमिका में रहे हैं।
विज्ञापन
वाटर कैनन बॉय नवदीप सिंह जलबेड़ा
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
पिछले किसान आंदोलन में वाटर कैनन का मुंह पुलिस की तरफ मोड़ने को लेकर चर्चा में आए नवदीप सिंह जलबेड़ा को सीआईए एक ने मोहाली से वीरवार को गिरफ्तार किया। नवदीप को मोहाली एयरपोर्ट से गिरफ्तार किया गया। इसके बाद किसान नेता नवदीप को पुलिस अंबाला लेकर आई। शुक्रवार को अंबाला शहर के नागरिक अस्पताल में नवदीप का मेडिकल कराया गया। इसके बाद नवदीप को ड्यूटी मैजिस्ट्रेट के समक्ष पेश किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
अभी मामले में अदालत की कार्रवाई चल रही है। गौरतलाब है कि किसान नेता नवदीप इस बार के किसान आंदोलन में भी काफी प्रमुख भूमिका में रहे हैं। पंजाब में किसान आंदोलन शुरू होने से पहले ही उन्होंने किसानों को एकजुट किया। इसके साथ-साथ लगातार सोशल मीडिया के माध्यम से सरकार को चुनौती भी थी।
विज्ञापन
इसी को लेकर वह पिछले लंबे समय से हरियाणा पुलिस के निशाने पर थे। इसके साथ ही फरवरी में किसानों के आंदोलन के दौरान नवदीप अपने अन्य साथियों के साथ बख्तरबंद पोकलेन मशीन लेकर आये थे और हरियाणा सरकार को चुनौती दी थी।