फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   Wards will be developed with Rs 20 crores, drains will be underground

Ambala News: वार्डों में 20 करोड़ से होगा विकास, अंडरग्राउंड होंगी नालियां

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 28 Feb 2024 03:29 AM IST
विज्ञापन
Wards will be developed with Rs 20 crores, drains will be underground
अंबाला सिटी। नगर निगम के सभी वार्डों में विकास कार्यों की गति तेज हो गई है। कई वार्डों में नई सड़कों, सड़कों की मरम्मत और पीने के पाइपलाइन दबाने का काम चल रहा है। इसके साथ नालियां भी अंडरग्राउंड की जा रही है। यही नहीं कई कार्यों को लेकर अभी निविदा लगाई हैं।
विज्ञापन

इन कार्यों का जल्द ही वर्कऑर्डर जारी किया जाएगा। नगर निगम के सभी वार्डों में करीब 20 करोड़ से अधिक के कार्य कराए जाएंगे। बता दें कि शहर के सभी वार्ड में पिछले कई दिनों से विकास कार्यों को लेकर कार्य चल भी रहा है। निगम की ओर से पार्षदों से कार्य मांगे गए थे। इसके बाद इन कार्यों को करने के लिए निगम ने प्रक्रिया तेज कर दी है।
विज्ञापन

वार्ड-सात में एक करोड़ के हो चुके काम
शहर के वार्ड-सात में शहर विधायक असीम गोयल ने बीते दिनों विकास कार्यों का उद्घाटन किया था। इस वार्ड में पार्षद मोनिका मल के नेतृत्व में कार्य चल रहा है। पार्षद मोनिका मल के प्रतिनिधि पूर्व मेयर रमेश मल ने बताया कि वार्ड-सात में करीब एक करोड़ के विकास कार्यों की निविदा का उद्घाटन शहर विधायक असीम गोयल ने किया है। वार्ड में विकास शुरू हो गए हैं। इनमें नालियां अंडरग्राउंड बनेगी। इसके साथ ही पीने की पाइपलाइन भी दबाई जाएंगी। वहीं, इससे वार्ड-चार में विकास कार्य बीते माह से चल रहे है। यहां भी कई नई सड़कें बनाई हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

समान रूप से होगा कार्य : सीनियर डिप्टी मेयर
नगर निगम सीनियर डिप्टी मेयर मीना ढींगरा ने बताया कि शहर के वार्डों में करीब 20 करोड़ से अधिक के विकास कार्य करवाए जाएंगे। कई कार्य शुरू हो चुके हैं, जबकि कई कार्यों को लेकर जल्द ही वर्कऑर्डर करवाया जाएगा। सभी 20 वार्डों में समान रूप से कार्य करवाया जाएगा। शहर में अंडरग्राउंड नालियां, इंटरलॉकिंग सड़कों की रिपेयर, पीने के पानी की पाइप लाइन को लेकर कार्य करवाया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed