{"_id":"693485af2f2f6d199c0ee990","slug":"ward-demarcation-committee-challenged-hearing-tomorrow-ambala-news-c-36-1-amb1003-154266-2025-12-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ambala News: वार्डबंदी समिति को दी चुनौती, सुनवाई कल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ambala News: वार्डबंदी समिति को दी चुनौती, सुनवाई कल
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
अंबाला सिटी। कांग्रेस ने नगर निगम चुनाव के लिए बनाई गई वार्डबंदी की एडहॉक समिति व बीते दिनों समिति की बैठक को हाइकोर्ट में चुनौती देते हुए याचिका दायर की है। अब इस मामले में हाइकोर्ट में सुनवाई के लिए 8 दिसंबर की तारीख लगी है।
कांग्रेस नेता व वार्ड-10 के पार्षद अधिवक्ता मिथुन वर्मा ने बताया कि नगर निगम चुनाव के लिए बनाई गई वार्डबंदी की एडहॉक समिति व 27 व 28 नवंबर को हुई समिति की बैठक को हाइकोर्ट में चुनौती देते हुए याचिका दायर की गई है। उन्होंने कहा कि वार्डबंदी समिति में सभी सदस्य भाजपा के लिए गए, जबकि कांग्रेस या किसी अन्य विपक्षी दल से कोई सदस्य शामिल नहीं किया गया। समिति की बैठक में एससी, महिला और जनरल कैटेगरी से ही सदस्यों को लिया गया और बीसी कैटेगरी से कोई भी सदस्य शामिल नहीं किया गया।
कांग्रेस की शिकायत पर खत्म की थी समिति : पार्षद मिथुन वर्मा ने बताया कि इससे पहले भी वार्डबंदी के लिए बनाई गई समिति को कांग्रेस ने चुनौती देते हुए मुख्य चुनाव आयोग व शहरी स्थानीय निकाय निदेशक को शिकायत की थी। इसके बाद यह समिति खत्म की गई थी। उन्होंने कहा कि अंबाला नगर निगम चुनाव की प्रक्रिया शुरू होते ही भाजपा ने चुनाव चोरी की तैयारी शुरू कर दी थी। जिसे कांग्रेस ने पकड़ लिया।