फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   Wanted miscreant arrested in four states including Haryana

Ambala News: हरियाणा समेत चार राज्यों में वांछित बदमाश गिरफ्तार

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 12 Apr 2023 01:41 AM IST
विज्ञापन
Wanted miscreant arrested in four states including Haryana
अंबाला। हरियाणा, पंजाब, हिमाचल और राजस्थान के वांछित अपराधी डेविड लाहौरिया को पुलिस ने अंबाला में दबोच लिया है। आरोपी से तलाशी के दौरान एक पिस्टल भी बरामद हुई। सीआईए- 1 की टीम ने आरोपी को अंबाला सिटी की जग्गी कॉलोनी के पास जीसी रेजेंसी होटल के पास नाकाबंदी के दौरान पकड़ा। पुलिस ने डेविड को कोर्ट में पेश किया, जहां से उसे तीन दिन के पुलिस रिमांड पर लिया।
विज्ञापन


बताया जाता है कि अंबाला शहर के राम नगर डेहा कॉलोनी निवासी डेविड के खिलाफ अलग-अलग राज्यों में अपराध पर मारपीट, फायरिंग, एनडीपीएस एक्ट और आर्म्स एक्ट समेत विभिन्न धाराओं के तहत छह मुकदमे दर्ज हैं। पुलिस ने बताया कि आठ अप्रैल को सीआईए-1 अंबाला के पुलिस दल द्वारा अपराधों की रोकथाम व अपराधियों को पकड़ने के लिए गश्त की जा रही थी। सूचना मिली थी कि आरोपी अवैध हथियार लेकर घूम रहा है जो किसी भी अप्रिय घटना को अंजाम दे सकता है। नाकेबंदी के दौरान पुलिस दल को देखकर आरोपी भागने की कोशिश करने लगा तो पुलिस ने शक के आधार पर पकड़ कर उसकी तलाशी ली तो उसके पास से अवैध रूप रखी पिस्टल बरामद हुई।
विज्ञापन


डेविड लाहौरिया का यह है आपराधिक रिकार्ड : एएसपी दीपक ने बताया कि डेविड को अंबाला शहर में आईपीसी की धारा 148, 149, 188, 269, 223, 452, 506 के मामले में गैर जमानती वारंट जारी हुआ था।
विज्ञापन
विज्ञापन


थाना बलदेव नगर में धारा 104, 149, 332, 353 मामले में न्यायालय द्वारा पीओ घोषित था। राजस्थान गंगानगर में धारा 224 के अंतर्गत दर्ज मामले में पुलिस कस्टडी से भागने के मामले में वांछित था व मोहाली पंजाब में दर्ज मुकदमे में धारा 223, 224, 225 थाना शाशनगर में वांछित था।

मनाली हिमाचल प्रदेश में दर्ज एनडीपीएस की धारा 21, 25, 29 मादक पदार्थ की अधिकतम मात्रा से संबंधित मामले में न्यायालय द्वारा पीओ घोषित था। जबकि मोहाली पंजाब में एनडीपीएस की धारा 21, 61, 85 मादक पदार्थ की तस्करी के मामले में न्यायालय से बेल जम्पर था।

मनाली हिमाचल प्रदेश में दर्ज एनडीपीएस की धारा 21, 25, 29 मादक पदार्थ की अधिकतम मात्रा से संबंधित मामले में न्यायालय द्वारा पीओ घोषित था। जबकि मोहाली पंजाब में एनडीपीएस की धारा 21, 61, 85 मादक पदार्थ की तस्करी के मामले में न्यायालय से बेल जम्पर था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed