फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   Voters' faces blossomed by voting in elections

चुनाव में मतदान कर खिले वोटरों के चेहरे

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 20 Jun 2022 01:00 AM IST
विज्ञापन
Voters' faces blossomed by voting in elections
नारायणगढ़। नगर पालिका आम चुनाव 2022 में मतदाताओं ने सुबह से ही उमंग व जोश के साथ मतदान किया। युवा, बुजुर्ग, बीमार, दिव्यांगजन और महिला मतदाताओं ने भी मतदान में बढ़ चढ़कर भाग लिया। लोकतंत्र के इस पर्व में वार्ड-3 की वरिष्ठ नागरिक देवेंद्र कौर (67) ने मत का प्रयोगि किया।
विज्ञापन

बता दें कि देवेंद्र कौर पिछले 10 साल से बीमार हैं। वे चलने-फिरने में असमर्थ हैं। उन्हें स्वयंसेवकों ने व्हील चेयर की मदद से मतदान केंद्र तक पहुंचाया। मतदान के उपरांत देवेंद्र कौर ने बताया कि वे 10 साल बाद घर से बाहर निकली हैं। उनकी इच्छा थी कि वे इस बार अपने मत का प्रयोग कर नगर पालिका का प्रधान व पार्षद चुनने में अपनी भागीदारी निभाएं। उन्होंने कहा कि संविधान में हमें मतदान का अधिकार दिया गया है। जब भी लोकतंत्र का यह पर्व आए तो अपने मत का प्रयोग कर देश को प्रगति की ओर बढ़ाने में अपना योगदान देना चाहिए।
विज्ञापन

स्वयंसेवकों ने की मतदान में मदद
जिला निर्वाचन अधिकारी एवं उपायुक्त विक्रम सिंह के निर्देशानुसार नगर पलिका चुनाव में सभी 20 पोलिंग बूथों पर व्हील चेयर की व्यवस्था की गई थी। साथ ही आईटीआई भांरापुर से दो-दो स्वयंसेवकों को जिला रेडक्रॉस सोसायटी द्वारा तैनात किया गया था। जिन्होंने वृद्धजनों, दिव्यांगजनों और जो मतदाता चलने फिरने में असमर्थ हैं, उन्हें व्हील चेयर की मदद से मतदान केंद्र में पहुंचाने में मदद की।
विज्ञापन
विज्ञापन

हमारा देश लोकतांत्रिक
वार्ड-15 के मतदाता विनय ने अपने मताधिकार का प्रयोग करने के बाद कहा कि उन्होंने अपने विवेक से मताधिकार का प्रयोग किया है। उन्होंने कहा कि वोट डालकर उन्हें बेहद खुशी का अनुभव हुआ है। इसी प्रकार, वार्ड-3 के मतदाता चमन लाल ने कहा कि मतदान हमारी लोकतांत्रिक व्यवस्था को मजबूत करता है इसलिए सभी को मतदान करना चाहिए। उन्होंने कहा कि लोकतंत्र इसी से मजबूत होता है। वार्ड नंबर 14 के मतदान केंद्र पर अपने मताधिकार का प्रयोग करने के बाद महिला मीनू ने कहा कि मतदान करके अच्छा लगा है। उन्होंने बताया कि हम सब सौभाग्यशाली हैं, जो अपने मत का उपयोग कर रहे हैं। कई देश तो ऐसे हैं, जहां मतदान की कोई कीमत नहीं जानता, लेकिन हमारा देश लोकतांत्रिक देश।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed