फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   Vision itself creates the universe: Swami Gyananand Tirtha

दृष्टि ही सृष्टि की रचना करती है : स्वामी ज्ञानानंद तीर्थ

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 24 Feb 2026 02:10 AM IST
विज्ञापन
Vision itself creates the universe: Swami Gyananand Tirtha
शिव धाम गौरी ताल मंदिर के श्री कृष्ण दिव्य भारती आश्रम में श्रीमद्भागवत कथा का आयोजन
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
मुलाना। शिव धाम गौरी ताल मंदिर के श्री कृष्ण दिव्य भारती आश्रम में श्रीमद्भागवत कथा का आयोजन किया गया। यह कथा ब्रह्मलीन श्री श्री 1008 श्री दिव्य भारती महाराज के प्रथम पुण्य स्मरण के उपलक्ष्य में आयोजित की जा रही है। इसमें श्रीमद्भागवत कथा का प्रसार स्वामी ज्ञानानंद तीर्थ द्वारा किया जा रहा है। उन्होंने कथा के तीसरे दिन कहा कि दृष्टि ही सृष्टि की रचना करती है और मनुष्य जैसा सोचता है, वैसा ही उसका जीवन आकार लेता है।

उन्होंने बताया कि स्थान, पोषण, इच्छा, मन और विचार ये सभी तत्व व्यक्ति के जीवन को प्रभावित करते हैं। उन्होंने समझाया कि जिस वातावरण में व्यक्ति रहता है और जैसा आहार ग्रहण करता है, वैसी ही उसकी मानसिकता और प्रवृत्ति बनती है। इसलिए सत्संग, सदविचार और संयमित जीवन अत्यंत आवश्यक हैं। उन्होंने श्रद्धालुओं को ईश्वर कृपा, संयम और अनुशासन को जीवन की सफलता का आधार बताते हुए आत्मचिंतन करने का आह्वान किया। मौके पर विशेष रूप से साध्वी पूर्णानंद महाराज मौजूद रहे, वहीं आयोजक समिति श्री कृष्ण दिव्य भारती आश्रम के सदस्यगणों सहित काफी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed