फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   Villagers demonstrated to demand exemption in toll

Ambala News: टोल में छूट देने की मांग के लिए ग्रामीणों ने किया प्रदर्शन

Fri, 12 Sep 2025 02:25 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अंबाला
संवाद न्यूज एजेंसी, अंबाला Updated Fri, 12 Sep 2025 02:25 AM IST
विज्ञापन
Villagers demonstrated to demand exemption in toll
तामसाबाद टोल पर प्रदर्शन करते ग्रामीण। संवाद - फोटो : samvad
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

सनौली। नेशनल हाईवे 709 एडी पर तामशाबाद टोल पर सनौली व बापौली खंड के करीब 40 गांव के ग्रामीणों ने वीरवार को आसपास के गांव के लोगों को टोल में छूट देने की मांग के लिए रोष प्रदर्शन किया। उसके बाद सनौली थाना पुलिस मौके पर पहुंची और ग्रामीणों को समझा कर हटाया।
एडवोकेट रतन सिंह रावल व जिला परिषद की पूर्व चेयरपर्सन काजल के पति संदीप देशवाल, विपिन पांचाल ने बताया कि पिछले तीन साल से यहां पर एनएचएआई का टोल चल रहा है लेकिन पहले तीन साल में किसी भी कंपनी ने सनौली व बापौली खंडों के आसपास के करीब 40 गांवों के ग्रामीणों से किसी ने भी टोल नहीं लिया और आसपास के गांव के लोग अपना आधार कार्ड या अन्य आईडी प्रूफ दिखाकर टोल टैक्स पार कर लेते थे। अब आशीष जेसवाल कंपनी ने एनएचएआई से तामसाबाद टोल का टेंडर लिया है और इस कंपनी ने चार दिन पहले आठ सितंबर से ही यहां पर अपना काम शुरू किया है। ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि इस कंपनी के कर्मचारियों द्वारा जबरन आसपास के गांव के लोगों से टोल वसूला जा रहा है। चार दिनों से टोल वसूलने के विरोध में एकजुट हो लोगों ने जमकर हंगामा किया और टोल कंपनी के खिलाफ रोष प्र‎दर्शन किया। उन्होंने कहा कि आसपास के गांवों से लोग है। वह किसी भी कीमत पर टोल नहीं देगें। अगर उनसे फिर से टोल लिया गया तो वे इसके लिए वे टोल पर धरना देने को मजबूर होगे।
विज्ञापन

टोल कंपनी के मैनेजर विक्रम सिंह ने कहा कि 13 सितंबर को कंपनी के मालिक यहां पर आएंगे और वहीं इस मामले में फैसला करेंगे लेकिन मालिक के आने तक दो दिन तक आसपास के गांव के ग्रामीणों से टोल नहीं लिया जाएगा। इसके बाद हंगामा करने वाले लोग शांत हुए।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed