फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   Villagers caught youth running away after stealing cable from tubewell

ट्यूबवेल से केबल चोरी कर भाग रहे युवक को ग्रामीणों ने पकड़ा

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 04 Aug 2022 01:12 AM IST
विज्ञापन
Villagers caught youth running away after stealing cable from tubewell
मुलाना। हेमामाजरा गांव में एक किसान के ट्यूबवेल से केबल चोरी कर रहे मोटरसाइकिल सवार तीन चोरों में से ग्रामीणों ने एक चोर को पकड़ लिया। आरोपी युवक की पहचान आकाश कुमार निवासी गांव कुरसंडा यूपी के रूप में हुई है। चोरी की गई केबल आरोपी के पास से बरामद हुई है। ग्रामीणों ने आरोपी को पुलिस के हवाले कर दिया। मुलाना पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज किया है।
विज्ञापन

पुलिस को दी शिकायत में हेमामाजरा गांव निवासी शेखर चौहान ने बताया कि उनके खेत गांव के पास ही हैं। मंगलवार दोपहर करीब तीन बजे वह अपने ट्यूबवेल पर जाने लगा तो उसने देखा कि तीन लड़के उसके ट्यूबवेल से केबल काटकर मोटरसाइकिल पर रखकर ले जा रहे हैं। उसने उनका पीछा किया तो हड़बड़ाहट में उनकी मोटरसाइकिल से पीछे बैठा युवक गिर गया। जिसे उसने व अन्यों ने धर दबोचा। दो आरोपी मोटरसाइकिल पर भाग निकले। पकड़े गए आरोपी से काटी गई केबल भी मिली है। ग्रामीणों ने जब आरोपी से पूछताछ की तो आरोपी ने सब कुछ कबूल किया। जिसकी ग्रामीणों ने एक वीडियो बनाई है। शिकायत के अनुसार वीडियो में आरोपी ने अपने साथियों के नाम बताए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed