फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   Villagers are troubled by one-sided construction of dam

Ambala News: एक तरफा बांध बांधने से परेशान ग्रामीण

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 03 Jul 2024 04:18 AM IST
विज्ञापन
Villagers are troubled by one-sided construction of dam
अंबाला सिटी। बारसाती मौसम के चलते शहर और ग्रामीण क्षेत्रों में लगता गंदे नालों की सफाई करने का कार्य संबंधित विभागों की ओर से जोर-शोर से चालू किया हुआ है। जिला प्रशासन पिछले साल आई बाढ़ से सबक लेकर समय से पहले ही इन सफाई के कार्यों को पूरा करना चाहता है। इस कड़ी के तहत सिंचाई विभाग की ओर से अंबाला छावनी से नग्गल की ओर जाने वाले गुडगुड़िया नाले की सफाई करवाने का कार्य किया ज रहा है।
विज्ञापन

हाल ही में जिला के गांव मोहड़ी में यह कार्य किया जा रहा था। वहां के ग्रामीणों का कहना है कि विभागीय अधिकारियों ने इस बांध को दोनों तरफ न बांधकर एक तरफा ऊंचा उठाकर बांध दिया गया है। बारिश के मौसम में इस बांध के कारण पानी आगे न जाकर गांव को डुबो सकता है।
विज्ञापन

ग्रामीण अमरजीत सिंह, योगेश, प्रियंका, मनप्रीत, सोनू, जसवीर सिंह, नरेंद्र शर्मा, सुखविंदर, जयसिंह, भाग सिंह आदि का कहना है कि अगर बाढ़ आती है तो सबसे पहले बाल्मीकि बस्ती प्रभावित होगी। उन्होंने जिला उपायुक्त को एक शिकायत सौंपी है। यहां से गंदा नाला गांव से बिल्कुल सटा होने के कारण जेसीबी को नाले की सफाई करने में काफी दिक्कतें आती हैं। बड़े-बड़े पेड़ भी खड़े हैं। इसलिए उन्होंने रोष व्यक्त करते हुए अपनी समस्या के समाधान के लिए डीसी का दरवाजा खटखटाया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


वर्जन



गंदे नाले की दूसरी ओर जेसीबी जाने की जगह ही नहीं है। लोगों के घर और पेड़ पौधे नाले के बिल्कुल किनारे पर खड़े हैं फिर भी मैंने ग्रामीणों से अनुरोध किया था कि जहां पर उनको लगता है कि जगह डाउन है वहां पर मिट्टी लगवा दूंगा।

राहुल, जेई, सिंचाई विभाग
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed